'देश के गद्दारों को, गोली मारो...' नारे को लेकर अनुराग ठाकुर मीडिया से बोले- आप बिल्कुल झूठ बोल रहे हैं, अपनी जानकारी में सुधार करो

By रोहित कुमार पोरवाल | Published: March 1, 2020 03:51 PM2020-03-01T15:51:12+5:302020-03-01T15:51:12+5:30

दिल्ली चुनाव से पहले अनुराग ठाकुर का एक विवादित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो में उन्हें 'देश के गद्दारों को गोली मारो...' विवादित नारा लगाते सुना गया था।

Anurag Thakur on 'desh ke ghaddaron ko...' slogan, You are lying, You should first enhance your knowledge | 'देश के गद्दारों को, गोली मारो...' नारे को लेकर अनुराग ठाकुर मीडिया से बोले- आप बिल्कुल झूठ बोल रहे हैं, अपनी जानकारी में सुधार करो

बीजेपी नेता अनुराग ठाकुर की फाइल फोटो।

Highlightsकेंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता अनुराग ठाकुर ने उनके द्वारा कथित तौर पर लगाए गए विवादित नारे ''देश के गद्दारों को, गोली मारो...'' को लेकर सफाई दी है।जब पत्रकारों ने अनुराग ठाकुर से विवादित नारे को लेकर सवाल पूछा तो उन्होंने ऐसा कोई नारा लगाने की बात से इनकार किया और मीडिया को नसीहत दी के वह अपनी जानकारी में सुधार करे।

केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) नेता अनुराग ठाकुर ने उनके द्वारा पिछले दिनों कथित तौर पर लगाए गए विवादित नारे ''देश के गद्दारों को, गोली मारो...'' को लेकर सफाई दी है। साथ ही उन्होंने सवाल पूछने पर मीडिया को घेरा और नसीहत भी डे डाली।

रविवार (1 मार्च) को जब पत्रकारों ने अनुराग ठाकुर से विवादित नारे को लेकर सवाल पूछा तो उन्होंने ऐसा कोई नारा लगाने की बात से इनकार किया और मीडिया को नसीहत दी के वह अपनी जानकारी में सुधार करे।  

अनुराग ठाकुर ने मीडिया से कहा, ''आप लोग बिल्कुल झूठ बोल रहे हैं.. इसलिए.. इसलिए.. इसलिए.. मैं तभी कहता हूं कि मीडिया की जानकारी जितनी है.. जितनी है.. पहली अपनी जानकारी में सुधार कीजिए..  सुधारिए.. आप कीजिए.. कोर्ट मैटर सबज्यूडिस है कि मैं इसपे ज्यादा नहीं बोल रहा.. ठीक है न.. इसलिए आप अपनी जानकारी में भी सुधार लाइये.. आपको पूरी जानकारी रहनी चाहिए.. आधी जानकारी किसी के लिए भी घातक है.. वो मीडिया का दुष्प्रचार हो या किसी और का हो..।''

बता दें कि दिल्ली चुनाव से पहले अनुराग ठाकुर का एक विवादित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो में उन्हें 'देश के गद्दारों को गोली मारो...' विवादित नारा लगाते सुना गया था। इसके बाद, कांग्रेस समेत कई दलों ने अनुराग ठाकुर के वीडियो को लेकर विरोध जताया था। दिल्ली का चुनाव हाथ से निकलने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने भी माना था कि पार्टी को कहीं न कहीं विवादित बोलों से नुकसान उठाना पड़ा। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनुराग ठाकुर ने दिल्ली चुनाव के लिए पार्टी की ओर से रिठाला विधानसभा में उम्मीदवार मनीष चौधरी के लिए प्रचार किया था, उसी दौरान विवादित नारा सामने आया था।

Web Title: Anurag Thakur on 'desh ke ghaddaron ko...' slogan, You are lying, You should first enhance your knowledge

राजनीति से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे