कांग्रेस को बड़ा झटका, दिल्ली के दिग्गज नेता अजय माकन ने प्रदेश अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा

By पल्लवी कुमारी | Published: January 4, 2019 09:02 AM2019-01-04T09:02:51+5:302019-01-04T09:02:51+5:30

54 साल के अजय माकन ने चार साल पहले दिल्ली कांग्रेस की कमान संभाली थी, जब दिल्ली में कांग्रेस को हार का मुंह देखना पड़ा था।

Ajay Maken resigns as Delhi Congress President | कांग्रेस को बड़ा झटका, दिल्ली के दिग्गज नेता अजय माकन ने प्रदेश अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा

कांग्रेस को बड़ा झटका, दिल्ली के दिग्गज नेता अजय माकन ने प्रदेश अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा

कांग्रेस पार्टी को लोकसभा चुनाव से ठीक पहले दिल्ली की राजनीति में बड़ा झटका लगा है। दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष अजय माकन ने अपने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफ देने के बाद उन्होंने कांग्रेस के कार्यकर्ता और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को भी धन्यवाद दिया है। 

अजय माकन ने भी इसकी जानकारी ट्वीट कर दी है। अजय माकन ने लिखा, ''2015 विधान सभा के उपरान्त- बतौर दिल्ली अध्यक्ष-पिछले 4 वर्षों से, दिल्ली कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा, कांग्रेस कवर करने वाली मीडिया द्वारा,एवं हमारे नेता राहुल गांधी जी द्वारा, मुझे अपार स्नेह तथा सहयोग मिला है। इन कठिन परिस्थितियों में यह आसान नहीं था! इसके लिए ह्रदय से आभार!''




सूत्रों की मानें तो अजय माकन ने इस्तीफे को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने स्वीकार कर लिया है। 54 साल के माकन ने चार साल पहले दिल्ली कांग्रेस की कमान संभाली थी, जब दिल्ली में कांग्रेस को हार का मुंह देखना पड़ा था। हालांकि  इस्तीफे को  राहुल गांधी ने स्वीकार किया है या नहीं इसकी अधिकारिक तौर पर सूचना नहीं है। 

Web Title: Ajay Maken resigns as Delhi Congress President

राजनीति से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे