झारखंड के बाद दिल्ली में अकेले चुनाव लड़ेगी जदयू, भाजपा से अलग राहें, सीएम नीतीश करेंगे बैठक
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: October 22, 2019 08:24 PM2019-10-22T20:24:22+5:302019-10-22T20:24:22+5:30
पार्टी के दिल्ली प्रभारी और बिहार सरकार में मंत्री जद (यू) महासचिव संजय झा ने कहा कि पार्टी ‘पूरी ताकत’ के साथ विधानसभा चुनाव लड़ेगी। चुनाव अगले साल की शुरुआत में हो सकती है। बुधवार को इस बैठक में 70 विधानसभा क्षेत्रों के 3,000 से ज्यादा कार्यकर्ताओं के हिस्सा लेने की संभावना है।
भाजपा की सहयोगी पार्टी जद (यू) दिल्ली विधानसभा चुनाव अकेले लड़ने जा रही है और बिहार के मुख्यमंत्री एवं पार्टी अध्यक्ष नीतीश कुमार बुधवार को चुनाव की तैयारियों के संबंध में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे।
पार्टी के दिल्ली प्रभारी और बिहार सरकार में मंत्री जद (यू) महासचिव संजय झा ने कहा कि पार्टी ‘पूरी ताकत’ के साथ विधानसभा चुनाव लड़ेगी। चुनाव अगले साल की शुरुआत में हो सकती है। बुधवार को इस बैठक में 70 विधानसभा क्षेत्रों के 3,000 से ज्यादा कार्यकर्ताओं के हिस्सा लेने की संभावना है।
भले ही जद (यू) भाजपा की सहयोगी हो लेकिन इनका गठबंधन सिर्फ बिहार तक ही है और बिहार से बाहर जद (यू) अकेली ही चुनाव लड़ती रही है। पार्टी की नजर यहां पूर्वांचल और बिहार के लोगों के वोटों पर है ताकि यहां अपनी दावेदारी मजबूत कर सके। 2015 में भी पार्टी ने कुछ सीटों पर चुनाव लड़ा था। पार्टी सूत्रों ने बताया कि वे इस साल बड़े स्तर पर चुनाव लड़ेंगे।