महिला विधायक ने कहा- कार ने उनके वाहन का पीछा किया, टक्कर मारने की कोशिश, थाने में जाकर खुद की जान बचाई, 4-5 लोग थे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: December 7, 2019 03:44 PM2019-12-07T15:44:46+5:302019-12-07T15:45:09+5:30

लुधियाना जिले के जगरांव से विधायक सर्वजीत कौर मानुके के अनुसार शुक्रवार रात एक कार ने उनके वाहन का पीछा किया और उसे पीछे से टक्कर मारने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि वह कार हाईवे पर लापरवाह तरीके से चलाई जा रही थी।

AAP's female legislator said - The car chased her vehicle, tried to hit, saved herself by going to the police station, I was scared | महिला विधायक ने कहा- कार ने उनके वाहन का पीछा किया, टक्कर मारने की कोशिश, थाने में जाकर खुद की जान बचाई, 4-5 लोग थे

कार में सवार चार-पांच लोग हमारा पीछा कर रहे थे।

Highlightsविधायक ने कहा कि वह एक टीवी चैनल की चर्चा में हिस्सा लेने के बाद अपने पति के साथ लुधियाना शहर से जगरांव लौट रही थीं।उन्होंने कहा, "हमने चौकीमान में एक पुलिस थाने में अपना वाहन ले जाकर खुद की जान बचाई।

पंजाब में आम आदमी पार्टी की एक विधायक ने शनिवार को आरोप लगाया कि एक कार में सवार कुछ लोगों ने संभवत: उन पर हमला करने के लिए उनकी गाड़ी का पीछा किया।

लुधियाना जिले के जगरांव से विधायक सर्वजीत कौर मानुके के अनुसार शुक्रवार रात एक कार ने उनके वाहन का पीछा किया और उसे पीछे से टक्कर मारने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि वह कार हाईवे पर लापरवाह तरीके से चलाई जा रही थी। विधायक ने कहा कि वह एक टीवी चैनल की चर्चा में हिस्सा लेने के बाद अपने पति के साथ लुधियाना शहर से जगरांव लौट रही थीं।

उन्होंने कहा, "हमने चौकीमान में एक पुलिस थाने में अपना वाहन ले जाकर खुद की जान बचाई। कार में सवार चार-पांच लोग हमारा पीछा कर रहे थे।" मानुके ने कहा कि उन्होंने इस पूरी घटना के बारे में लुधियाना ग्रामीण जिला पुलिस के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को जानकारी दी है।

मुल्लानपुर के पुलिस उपाधीक्षक जी एस बैंस ने कहा कि संदिग्धों की पहचान कर ली गई है और जांच जारी है। 

Web Title: AAP's female legislator said - The car chased her vehicle, tried to hit, saved herself by going to the police station, I was scared

राजनीति से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे