सबसे उम्रदराज ‘शिनशिंग’ पांडा की मौत, जन्म 1982 में हुआ था, देखें तस्वीरें

By सतीश कुमार सिंह | Published: December 22, 2020 12:52 PM2020-12-22T12:52:07+5:302020-12-22T15:09:38+5:30

Next

चिड़ियाघर में रहनेवाली सबसे उम्रदराज ‘शिनशिंग’ पांडा की मौत हो गई।

वह 38 साल, चार महीने की थी और कई अंगों के काम करना बंद हो जाने के कारण उसकी मौत हुई। चीन के एक चिड़ियाघर ने यह जानकारी दी।

पांडा की मौत दक्षिणपश्चिम चीन के चोंगक्विंग नगर निगम क्षेत्र में हुई।

21 अक्टूबर से वह सुस्त पड़ गयी थी और खाना भी खाना बंद कर दिया था।

चोंगक्विंग चिड़ियाघर के अधिकारियों ने बताया कि अगले कुछ दिनों में उसकी तबीयत और भी खराब हो गई और आठ दिसंबर को उसकी मौत हो गई।

चिड़ियाघर के तकनीकी निदेशक यिन यानकियांग ने कहा कि दुनिया भर में 30 से ज्यादा पांडा ही 30 साल से ज्यादा का जीवन जी पाए हैं। शिनशिंग का जन्म 1982 में हुआ था। (सभी फाइल फोटो)

चीन की सरकारी समाचार एजेंसी की खबर के मुताबिक शिनशिंग को ‘ग्रेनी पांडा’ भी कहा जाता था।