विवाहित शख्स ने प्रेमिका के साथ की मौजमस्ती, पिंजरे में भरकर नदी में फेंका, जानिए फिर...

By सतीश कुमार सिंह | Published: November 24, 2020 05:11 PM2020-11-24T17:11:48+5:302020-11-24T17:26:34+5:30

Next

शादी करते समय प्रेमिका के साथ मस्ती करना एक शख्स को महंगा पड़ गया। प्रेमिका के साथ रंगे हाथों पकड़े जाने के बाद युवक को एक पिंजरे में बंद कर नदी में फेंक दिया गया। इस घटना का वीडियो भी वायरल हो गया है।

चीन में कई कानून है। धोखा देने के बाद नदी में फेंक देने की परंपरा है। चीन के कई राज्य में इस तरह से दंडित करने की प्रथा है।

डेली मेल के अनुसार युवक को पकड़ने के बाद बांस और रस्सी से बांधकर नदी में फेंक दिया गया।

यह घटना उत्तरी चीनी शहर माओमिंग में शुक्रवार सुबह हुई। युवक को नदी में फेंकने के बाद उसे बचा लिया गया। उसकी जान बच गई।

नदी में फेंके जाने से युवक गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ। हालांकि, उसे जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया है। घटना के कारणों की पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।