DRUZHBA-5: रूस और पाकिस्तान में संयुक्त सैन्य अभ्यास, भारत को लगा झटका!, देखें तस्वीरें By सतीश कुमार सिंह | Published: November 6, 2020 04:17 PM 2020-11-06T16:17:50+5:30 2020-11-06T16:22:03+5:30
Next Next रूस के विशेष सुरक्षा बलों का एक दस्ता संयुक्त सैन्य अभ्यास के लिये बृहस्पतिवार को पाकिस्तान पहुंच गया है। सेना ने यह जानकारी दी। इस संयुक्त सैन्य अभ्यास को DRUHZBA-5 (द्रजबा) नाम दिया गया है।
पाक सेना की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि पाकिस्तान और रूस के बीच यह पांचवां संयुक्त सैन्य अभ्यास है। अभ्यास दो सप्ताह तक चलेगा।
बयान में कहा गया है, ''इस अभ्यास का उद्देश्य आतंकवाद से निपटने के दोनों देशों की सेनाओं के अनुभवों को साझा करना है।'' सेना ने अभ्यास के बारे में इसके अलावा कोई जानकारी नहीं दी।
रूस और पाकिस्तान की करीबी लगातार बढ़ती जा रही है। पाकिस्तान की सेना ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी. पाक सेना की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि पाकिस्तान और रूस के बीच यह पांचवां संयुक्त सैन्य अभ्यास है।
ये संयुक्त अभ्यास दो सप्ताह तक चलेगा, बयान में कहा गया है, इस अभ्यास का उद्देश्य आतंकवाद से निपटने के दोनों देशों की सेनाओं के अनुभवों को साझा करना है।
हालांकि, रूस की पाकिस्तान के साथ सैन्य साझेदारी को लेकर भारत विरोध दर्ज कराता रहा है। भारत ने रूस के सामने कई बार आपत्ति जाहिर की है कि आतंकवाद को संरक्षण देने वाले पाकिस्तान के साथ सैन्य सहयोग करना गलत है और इससे समस्याएं और बढ़ेंगी।
पाकिस्तान की सेना की मीडिया विंग के मुताबिक, इस सैन्य अभ्यास में स्काई डाइविंग और बंधकों को छुड़ाने जैसी गतिविधियां होंगी, पाकिस्तान-रूस का संयुक्त सैन्य अभ्यास द्रजबा हर साल आयोजित किया जाता है, साल 2016 से ही पाकिस्तान और रूस की सेनाएं संयुक्त अभ्यास करती रही हैं,इसमें आतंकवाद विरोधी और विशेष सैन्य ऑपरेशन भी शामिल हैं।
हालांकि, रूस भारत की इस आपत्ति को अनसुना करता रहा है, इसी साल सितंबर महीने में पाकिस्तान की सेना ने रूस के शहर असतराखान में 'कावकाज 2020' सैन्य अभ्यास में भी हिस्सा लिया था, पिछले साल रूसी सैन्य अभ्यास सेंतर 2019 में भी पाकिस्तान ने हिस्सा लिया था, इस सैन्य अभ्यास में कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, तजाकिस्तान और उजबेकिस्तान भी शामिल हुए थे।