Photos: यहां ब्वॉयफ्रेंड बनने के मिलते हैं पैसे, जापान की इन 7 नौकरियों के बारे में सुनकर रह जाएंगे दंग

By ललित कुमार | Published: October 25, 2018 06:22 PM2018-10-25T18:22:00+5:302018-10-25T18:22:00+5:30

Next

इन जॉब्स के बारे में जानकर हैरानी जरूर होगी, जी हां आज हम आपको जापान की 7 ऐसे ही अजीबोगरीब जॉब्स के बारे में बताने जा रहे हैं।

कभी आपने इससे पहले किराए के ब्वॉयफ्रेंड की जॉब के बारे में सुना है? नहीं ना जापान में अगर किसी लड़की का कोई ब्वॉयफ्रेंड नहीं है तो वो पैसे देकर ब्वॉयफ्रेंड हायर कर सकती है।

जापान की जॉब के मुताबिक अगर अपने गलती है तो यह जरुरी नहीं कि आप ही उस गलती के लिए माफ़ी मांगे। माफ़ी मांगने के लिए आप किसी भी आदमी को पैसे देकर उसकी मदद ले सकते हैं।

जापान में विज्ञापनों के लिए आप लड़कियों को हायर कर सकते हैं, इस जॉब के लिए लड़कियां अपनी बॉडी पर एड की पेंटिंग लगा लेती हैं।

जॉब पर सही समय पहुंचने के लिए लोग मेट्रो का इंतजार करते है लेकिन भीड़ होने के कारण वो इसमें चढ़ नहीं पाते हैं लेकिन जापान में मेट्रो में लोगों को चढ़ाने के लिए मेट्रो पुलर काम करते हैं। जी हां इस जॉब में मेट्रो में लोगों को चढ़ाने के लिए धक्का देकर अंदर करते हैं।

जापान में अगर किसी व्यक्ति के कानों में गंदगी भर जाती है या फिर कान ब्‍लॉक हो जाता है तो वह कान सफाई करने वाले पार्लर में जाकर अपने कानों का साफ करा सकता है।

शादी करने के लिए लड़का और लड़की की जरूरत होती है, लेकिन यहां पर आप अकेले भी शादी कर सकते हैं इसे सोलो वेडिंग कहा जाता है।

दुखी लोगों के जापान में जॉब उपलब्ध है, इस जॉब के मुताबिक दुखी लोगों के अकेलेपन को दूर करने के लिए यहां आप अनजान पुरुष और महिला के साथ रात गुजार सकते हैं।

टॅग्स :अजब गजबweird