7 महीनों तक पेट से आती रही 'रिंगटोन' की आवाज, डॉक्टरों ने सर्जरी की तो खुद चौंक गए

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Published: November 16, 2020 12:12 PM2020-11-16T12:12:19+5:302020-11-16T12:12:19+5:30

Next

प्रैंक के चक्कर में लोग हदें पार कर जाते हैं, लेकिन एक शख्स ने कुछ ऐसा किया, जिसने डॉक्टर्स को भी हैरत में डाल दिया।

मिस्र में रहने वाले एक युवक को प्रैंक की बड़ी कीमत चुकानी पड़ गई। शख्स ने अपने दोस्त के साथ प्रैंक करने की कोशिश करते हुए मोबाइल फोन निगल लिया।

मोबाइल को बाहर निकालने के लिए कई घरेलू उपाय किए गए, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।

जब सात महीने बाद लड़के की हालत खराब हो गई, तो उसने डॉक्टर के पास जाने का फैसला किया। वो नॉर्थ कैरो के बेनहा प्रान्त के एक स्टेट अस्पताल गया।

डॉ. मोहम्मद अल ज़हर ने लड़के का अल्ट्रासाउंड किया, तो पता चला कि उस लड़के के पेट में मोबाइल फोन था। इस मोबाइल के स्वाभाविक रूप से बाहर आने की कोई संभावना नहीं थी। इसलिए डॉक्टर ने सर्जरी करने का फैसला किया।

युवक ने अपनी पहचान को छिपाने का अनुरोध किया है। अब वह खतरे से बाहर है। (Image Credit-Asianetnews)

टॅग्स :मोबाइलmobile