इस समुदाय में लड़की का पिता दहेज में देता है 21 जहरीले सांप, इसके बिना नहीं हो सकती है शादी

By सुमित राय | Published: June 17, 2020 05:57 PM2020-06-17T17:57:23+5:302020-06-17T17:57:23+5:30

Next

मध्य प्रदेश के एक विशेष समुदाय हैं, जहां लड़की का पिता दहेज में 21 जहरीले सांप देता है और इसके बिना शादी नहीं हो सकती है।

मध्य प्रदेश के गौरिया समुदाय के लोग अपने दामाद को दहेज में 21 जहरीले सांप देते हैं।

गौरिया समुदाय में यह परंपरा सदियों से चली आ रही है।

समुदाय से जुड़ी मान्यता है कि अगर कोई अपनी बेटी की शादी में 21 सांप नहीं देता है तो उसकी शादी जल्दी टूट जाती है।

बेटी की शादी तय होते ही पिता अपने दामाद को तोहफा देने के लिए सांप पकड़ना शुरू कर देते हैं।

बच्चे भी यहां पर जहरीले सांपों के साथ खेलते नजर आते हैं और डर नहीं लगता।

इस समुदाय के लोगों का मुख्य पेशा सांप पकड़ना है और वो उन्हें लोगों को दिखाकर पैसा कमाते हैं।

यही वजह है कि पिता अपनी दामाद को दहेज में सांप देता है, ताकि वो इन सांपों के जरिए कमाई कर सके और परिवार का पेट पाल सके।

इस समुदाय में सांपों की सुरक्षा के लिए भी कड़ा नियम है। यदि पिटारे में सांप की मौत हो जाए तो पूरे परिवार के लोगों को मुंडन कराना पड़ता है।