युवराज सिंह की एक्स गर्लफ्रेंड को डेट कर रहे 48 साल के टेनिस स्टार लिएंडर पेस?, देखें तस्वीरें

By संदीप दाहिमा | Published: July 14, 2021 09:16 PM2021-07-14T21:16:27+5:302021-07-14T21:16:27+5:30

Next

भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी युवराज सिंह का शादी से पहले कई अभिनेत्रियों के साथ नाम जुड़ा था, इन्हीं में से एक हैं बॉलीवुड एक्ट्रेस किम शर्मा जो इन दिनों गोवा में हॉलिडे पर हैं। लेकिन इस हॉलिडे सीजन में वह भारतीय टेनिस स्टार लिएंडर पेस के साथ नजर आ रही हैं।

लिएंडर और किम अक्सर चर्चा में रहते हैं और दोनों को मुंबई में एक साथ देखा गया था, लेकिन अब गोवा में उनकी फोटो के कारण उनका अफेयर छिपा नहीं है।

लिएंडर और किम दोनों की गोवा में तस्वीरें वायरल हो रही हैं. जिसमें दोनों एक दूसरे के साथ और रोमांटिक अंदाज में खाना खाते नजर आ रहे हैं.

किम शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने फोटो क्रेडिट मिस्टर पी. दिया है।

इससे पहले लिएंडर पेस और रिया पिल्लई लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। दोनों की एक बेटी है।