स्ट्रेच मार्क्स को लेकर ट्रोल हुईं उर्वशी ढोलकिया ने शेयर की स्विमसूट वाली ग्लैमरस तस्वीरें, कहा- कोई मुझे रोक कर बताओ

By शैलेश कुमार भक्त | Published: February 18, 2021 12:53 PM2021-02-18T12:53:09+5:302021-02-18T12:57:02+5:30

Next

एक्ट्रेस उर्वशी ढोलकिया टीवी इंडस्ट्री की सबसे ग्लैमरस अभिनेत्रियों में से एक हैं। उर्वशी ढोलकिया ने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर अपनी लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं।

टीवी जगत की मशहूर अभिनेत्री उर्वशी ढोलकिया कुछ समय पहले अपने स्ट्रेच मार्क्स दिखाने को लेकर ट्रोल हुई थीं।

अब हाल ही में उर्वशी ने अपनी कुछ ग्लैमरस तस्वीरें शेयर करके ट्रोल्स के मुंह पर लगाम लगा दिया है।

इन तस्वीरों में उर्वशी पूल के अंदर मल्टी कलर का स्विमसूट पहने ग्लैमरस अंदाज में पोज देती नजर आ रही हैं।

उर्वशी ढोलकिया को आज भी ‘कसौटी जिंदगी की’ की कोमोलिका के किरदार के लिए जाना जाता है।

उर्वशी ढोलकिया ने छोटी उम्र में ही अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत कर दी थी और इसके बाद वो कई टीवी शोज में नजर आईं।

उर्वशी ढोलकिया सोशल मीडिया पर कभी अपने ट्रेडिशनल लुक, कभी ग्लैमरस अंदाज तो कभी बोल्ड अवतार से तहलका मचाती रहती हैं।

उर्वशी ढोलकिया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उर्वशी ढोलकिया के इंस्टाग्राम पर 1 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।