शिवांगी जोशी की बोल्ड और हॉट तस्वीरों ने लूटा फैंस का दिल, इंस्टा पर आई कमेंट्स की बाढ़

By ललित कुमार | Published: January 9, 2019 05:07 PM2019-01-09T17:07:01+5:302019-01-09T17:07:01+5:30

Next

टीवी एक्ट्रेस शिवांगी जोशी इन दिनों सोशल मीडिया पर अपनी बेहद हॉट और सेक्सी तस्वीरों को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं।

बता दें शिवांगी जोशी हाल ही में एशिया की सेक्सिएस्ट वूमन की लिस्ट में अपना नाम दर्ज करा चुकी हैं।

इस लिस्ट में शिवांगी पांचवें पायदान पर हैं।

ब्लैक कलर की इस ड्रेस में शिवांगी बेहद खूबसूरत नजर आ रही है, इसके अलावा शिवांगी का हेयरस्टाइल भी उन पर काफी सूट कर रहा है।

शिवांगी इन दिनों टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में नजर आ रही हैं।

शिवांगी बेंतेहा, बेइंतहा, लव बाय चांस, यह है आशिकी जैसे कई टीवी शोज में अपना जलवा दिखा चुकी हैं।

शिवांगी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं, आए दिन शिवांगी फैंस के बीच अपनी दिलकश तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।

शिवांगी जोशी का जन्म 18 मई 1995 को देहरादून, उत्तराखंड में हुआ था।