PHOTOS: शहनाज गिल को फिर आया सिद्धार्थ शुक्ला पर प्यार, कहा- किलर आंखें, बिखरे बाल, क्या रफ लुक है यार...

By अमित कुमार | Published: June 8, 2020 04:23 PM2020-06-08T16:23:10+5:302020-06-08T16:26:47+5:30

Next

शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्‍ला को लोग बिग बॉस 13 के बाद भी काफी पसंद कर रहे हैं।

शो में इनकी जोड़ी को इतना प्यार मिला था कि लोगों ने दोनों की जोड़ी का नाम सिडनाज तक रख दिया था।

शो में शहनाज ने कई बार सिद्धार्थ को अपने दिल की बात बताई थी, लेकिन सिद्धार्थ ने हर बार शहनाज को बस एक दोस्त ही बताया।

सिद्धार्थ शुक्ला ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर पोस्ट की है। जिस पर कमेंट करने से शहनाज खुद को रोक नहीं सकीं।

सिद्धार्थ की तस्वीर पर शहनाज ने बेहद प्यार भरा अंदाज में कमेंट किया।

शहनाज ने लिखा, 'आज मैं अपने आप को रोक नहीं पा रही कमेंट करने से। कोई इतना क्यूट कैसे लग सकता है। बिग बॉस में मेरी तारीफ करता था, आज मैं बोलती हूं....किलर आंखों, बिखरे बाल और तेरे पिंक होंठ क्या रफ लुक है यार...बहुत हॉट'।

शहनाज अक्सर सिद्धार्थ की तारीफ करती रहती हैं। सोशल मीडिया पर शहनाज के इस कमेंट्स के बाद फैंस के बीच चर्चाओं का माहौल गर्म है।