हॊम फ़ोटोफ्लिक टीवी तड़का शहनाज गिल को मिला बेस्ट आइडल अवॉर्ड, फोटो शेयर कर लिखा- अब तक का मेरा सबसे कीमती पुरस्कार Shehnaaz Gill shares Best Idol Award photos on social media says my most valuable award | शहनाज गिल को मिला बेस्ट आइडल अवॉर्ड, फोटो शेयर कर लिखा- अब तक का मेरा सबसे कीमती पुरस्कार | Lokmat News Hindi शहनाज गिल को मिला बेस्ट आइडल अवॉर्ड, फोटो शेयर कर लिखा- अब तक का मेरा सबसे कीमती पुरस्कार 2021-01-22 10:35:20
शहनाज कौर गिल पंजाब की जानी-मानी सिंगर और एक्ट्रेस हैं। शहनाज कौर गिल का जन्म 27 जनवरी, 1993 को चंडीगढ़, पंजाब में हुआ था। शहनाज गिल अपनी लेटेस्ट तस्वीरों को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में शहनाज गिल ने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर बेस्ट आइडल अवॉर्ड की तस्वीरें शेयर की हैं। शहनाज गिल ने खास कैप्शन देते हुए लिखा कि ये अब तक का उनका सबसे कीमती पुरस्कार है। उन्होंने लिखा, ;यह पुरस्कार मेरे लिए सबसे ज्यादा मायने रखता है।'
शहनाज गिल के फैंस उनकी इस तस्वीर पर खूब लाइक कर रहे हैं। साथ ही कमेंट्स भी कर रहे हैं और तस्वीरों को पसंद कर रहे है। शहनाज कौर गिल ने 2015 में बतौर मॉडल इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में काम करना शुरू किया था। शहनाज कौर गिल ने 2019 में अपनी पहली पंजाबी फिल्म ‘काला शाह काला’ में सरगुन मेहता, जॉर्डन संधू और बिन्नू ढिल्लन के साथ अभिनय का बेहतर प्रदर्शन किया।
शहनाज कौर गिल देश की सबसे कंट्रोवर्शियल शो 'बिग बॉस 13' में टॉप थ्री में पहुंचने के बाद अब लगातार चर्चा में रहती है। शहनाज गिल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। शहनाज गिल के इंस्टाग्राम पर 6.7 मिलियन से ज्यादा फॉलोवर्स हैं।
Shehnaaz Gill shares Best Idol Award photos on social media says my most valuable award