सारेगामा लिटिल चैंप फेम रोहित राउत इस सिंगर को 10 साल से कर रहे हैं डेट, जल्द कर सकते हैं शादी

By अनिल शर्मा | Published: June 18, 2021 05:41 PM2021-06-18T17:41:12+5:302021-06-18T17:41:12+5:30

Next

रोहित और जुली हमेशा एक दूसरे के साथ ढेर सारी फोटोज शेयर करते रहते हैं।

सारेगामापा लिटिल चैंप' से पहचान बनाने वाले रोहित 'इंडियन आइडल' में हिस्सा ले चुके हैं।

सोशल मीडिया पर नजर डालें तो रोहित लगातार एक शख्स के साथ क्वालिटी टाइम एन्जॉय कर रहे हैं।

दोनों के बीच का प्यार परवान चढ़ गया है। समय के साथ ही उनका रिश्ता और गहरा होता जा रहा है।

सारेगमापा लिटिल चैंप की प्रतियोगी और गायिक राउत को सिंगर जुली जोगलेकर से प्यार हो गया है।

ये कपल इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा में है।

खास बात यह है कि रोहित और जुली पिछले 10 साल से इस रिश्ते में हैं।

परोक्ष रूप से दोनों ने वेलेंटाइन डे पर एक दूसरे के साथ फोटो शेयर कर अपने प्यार का इजहार किया।

रोहित कई सीरीज के टाइटल सॉन्ग गा चुके हैं। उन्होंने फिल्म 'मोगरा फूलाला' में एक संगीत निर्देशक के रूप में भी काम किया है।

जुली एक गायिका भी हैं और उन्होंने 'सुर नवा ध्यान नवा' में अपने मधुर गायन से दर्शकों का दिल जीता है।

दोनों की केमेस्ट्री बहुत अच्छी है। दोनों जल्द शादी कर सकते हैं।