'रामायण' और 'महाभारत' ने दूरदर्शन को बनाया नंबर 1 चैनल, मॉडर्न शहरी लोगों को अधिक भा रहा है शो

By अमित कुमार | Published: April 12, 2020 12:06 PM2020-04-12T12:06:41+5:302020-04-12T12:06:41+5:30

Next

रामानंद सागर की 'रामायण' और वीआर चोपड़ा की 'महाभारत' के कारण दूरदर्शन की व्यूअरशिप में जबरदस्त बढ़ोतरी आई है।

ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल (बीएआरसी) की रिपोर्ट के मुताबिक, दूरदर्शन अब सभी एंटरटेनमेंट चैनल्स को पीछे छोड़कर आगे निकल गई है।

हिंदी जनरल एंटरटेनमेंट चैनल्स की लिस्ट में 15,64,867 के साथ दूरदर्शन टॉप पर बना हुआ है।

दूरदर्शन की व्यूअरशिप ग्रामीण क्षेत्रों से ज्यादा शहरी लोगों के बीच है। गांव से ज्यादा शहर के परिवारों को यह शो पसंद आ रहा है।

प्रसार भारती के मुताबिक दूरदर्शन की व्यूअरशिप में 650 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।

बीएआरसी इंडिया की रिपोर्ट की मानें तो लॉकडाउन में पुराने शोज को दिखाने का निर्णय दूरदर्शन के लिए कई मायनों में फायदेमंद रहा है।