मौनी रॉय ने किया ताजमहल का दीदार, गुलाबी साड़ी में दिखा स्टाइलिश अंदाज, देखें खूबसूरत तस्वीरें

By शैलेश कुमार भक्त | Published: February 25, 2021 05:18 PM2021-02-25T17:18:01+5:302021-02-25T17:23:33+5:30

Next

हाल ही में मौनी रॉय ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर कुछ लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं।

इन तस्वीरों में मौनी, गुलाबी साड़ी में ताजमहल का दीदार करते नजर आ रही हैं। मौनी रॉय अपनी खूबसूरत तस्वीरों से फैंस को दीवाना बना रही हैं।

मौनी रॉय की तस्वीर पर कमेंट करते हुए सुरभी ज्योति ने लिखा- अब आप को देखें या ताज को।

मौनी रॉय अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी स्टाइलिश और ग्लैमरस तस्वीरों की वजह से चर्चा में रहती हैं। मौनी रॉय कॉलेज के दिनों में एक कोरियोग्राफर के रूप में काम करती थीं।

मौनी रॉय जल्दी ही आलिया भट्ट और रणबीर कपूर स्टारर फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आएंगी।

मौनी रॉय टीवी की दुनिया में नागिन शिवन्या और देवो के देव महादेव में सती के किरदार के लिए जानी जाती हैं।

मौनी रॉय ने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2007 में एकता कपूर के टीवी शो, क्यों सास भी कभी बहू थी से की।

मौनी रॉय सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। मौनी रॉय के इंस्टाग्राम पर 16 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।