मौनी रॉय ने वाइट कलर की हुडी ड्रेस में शेयर की ग्लैमरस तस्वीरें, सोशल मीडिया पर बटोर रही हैं सुर्खियां

By शैलेश कुमार भक्त | Published: April 13, 2021 02:25 PM2021-04-13T14:25:42+5:302021-04-13T14:29:17+5:30

Next

हाल ही में मौनी रॉय ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।

इन तस्वीरों में मौनी रॉय वाइट कलर की हुडी ड्रेस में दिलकश अंदाज में पोज देते नजर आ रही हैं।

मौनी रॉय अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी स्टाइलिश और ग्लैमरस तस्वीरों की वजह से चर्चा में रहती हैं। फैन्स उनकी तस्वीरों पर दिल खोलकर लाइक और कमेंट्स कर रहे हैं।

मौनी रॉय एक अभिनेत्री और मॉडल हैं। मौनी रॉय कॉलेज के दिनों में एक कोरियोग्राफर के रूप में काम करती थीं।

मौनी रॉय ने जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी, दिल्ली से अंग्रेजी ऑनर्स और जन संचार कोर्स किया, उसके बाद वो टीवी की दुनिया में आ गयी।

मौनी रॉय टीवी की दुनिया में नागिन शिवन्या और देवो के देव महादेव में सती के किरदार के लिए जानी जाती हैं।

मौनी रॉय ने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2007 में एकता कपूर के टीवी शो, क्यों सास भी कभी बहू थी से की।

मौनी रॉय सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। मौनी रॉय के इंस्टाग्राम पर 16.7 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।