कॉमेडियन सुनील ग्रोवर आज मना रहे हैं अपना बर्थडे, टीवी पर गुत्थी और डॉक्टर गुलाटी के किरदार में आते हैं नजर, देखें तस्वीरें

By संदीप दाहिमा | Published: August 3, 2020 03:31 PM2020-08-03T15:31:07+5:302020-08-03T15:31:07+5:30

Next

कॉमेडियन सुनील ग्रोवर पिछले कुछ सालों से दर्शकों को गुत्थी या डॉक्टर गुलाटी की भूमिका निभाकर मनोरंजन कर रहे हैं। (इमेज क्रेडिट: rvcj.com)

अपनी प्रतिभा और कई सालों की कड़ी मेहनत की बदौलत सुनील ने इंडस्ट्री में अपना एक नाम बनाया है। आज सुनील ग्रोवर का जन्मदिन है। जानें उनके बारे में कुछ खास बातें हैं जो आप नहीं जानते होंगे। (इमेज क्रेडिट: peepingmoon.com)

सुनील ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उनके जीवन में एक बड़ा संघर्ष था। उन्होंने कहा था कि जब वह मुंबई आए थे, तब वह एक पॉश इलाके में रह रहे थे और वह खूब पार्टी करते थे।

लेकिन एक समय ऐसा था जब सुनील महीने में केवल 500 रुपये कमा रहे थे। धीरे-धीरे उसकी बचत भी समाप्त हो गई। तब सुनील को एहसास हुआ कि उन्हें जीवन में बहुत संघर्ष करना होगा।

उन्हें एक शो में काम करने का अवसर मिला, लेकिन उन्हें कुछ दिनों के लिए ही नौकरी मिली।

पैसा कमाने के लिए सुनील आरजे के रूप में काम करना शुरू किया। उन्होंने आरजे सुदर्शन के रूप में बहुत लोकप्रियता हासिल की थी। यहां वह वाइस ओवर के रूप में काम कर रहे थे कुछ वर्षों तक उन्होंने रेडियो में काम किया। इसमें वह सफल भी रहे।

फिर सुनील के करियर में एक महत्वपूर्ण मोड़ आया। उन्होंने पहले कॉमेडी नाइट विद कपिल और बाद में द कपिल शर्मा शो में अभिनय किया। गुत्थी और डॉक्टर गुलाटी के रूप में उनकी भूमिकाएं प्रसिद्ध हुईं।

लेकिन इस बीच सुनील और कपिल के बीच कुछ मतभेद हुए। इसलिए उन्होंने कपिल शो को छोड़ दिया। बाद में वह सलमान खान की फिल्म भारत में दिखाई दिए इसके बाद फिर उनका एक शो आया जो हिट रहा और आज वह एक स्टार कॉमेडियन हैं।