'खतरों के खिलाड़ी 10' का हुआ आगाज, ये 10 कंटेस्टेंट खेलेंगे खतरों से, खतरनाक स्‍टंट्स और जोश से है भरपूर, देखे तस्वीरें

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: February 22, 2020 05:51 PM2020-02-22T17:51:44+5:302020-02-22T17:51:44+5:30

Next

डायरेक्‍टर रोहित शेट्टी शनिवार 22 फरवरी से खतरों के ख‍िलाड़ी का नया सीजन लेकर आ रहे हैं।

यह इस शो का 10 वां सीजन होगा।

हर बार की तरह इस बार भी टीवी के डेयरिंग सेलेब्‍स इस शो में भाग लेंगे।

शो के शुरू होने से पहले हम आपको इस शो में हिस्सा लेने वाले कंटेस्टेंट के बारे में बताने जा रहे हैं।

कलर्स चैनल पर प्रसारित होने वाला यह शो रात 9 बजे से ब्रॉडकास्‍ट किया जाएगा।

इस बार बुल्‍गारिया के खूबसूरत लोकेशंस में शो को शूट किया गया है।

स्‍टंट्स के अलावा इस बार कुछ नई चीजों को भी शो से जोड़ा गया है

जिनमें चल रही ट्रेन के ऊपर से बाइक लेकर चलना।

जंगली जानवरों और कीड़े-मकौड़ों के बीच जाकर अलग-अलग तरह का टास्क कंप्लीट करना होगा।

आरजे मलिष्‍का, अदा खान, श‍िविन नारंग, धर्मेश येलांदे, बलराज स्‍याल, तेजस्‍वी प्रकाश, अमृता खानविलकर , करिश्‍मा तन्‍ना, रानी चटर्जी और करण पटेल इस शो का हिस्सा होंगे।