दिव्यांका त्रिपाठी ने शेयर की पति विवेक दहिया संग रोमांस की तस्वीरें, सोशल मीडिया पर बटोर रही हैं सुर्खियां

By शैलेश कुमार भक्त | Published: May 8, 2021 12:38 PM2021-05-08T12:38:49+5:302021-05-08T12:43:43+5:30

Next

हाल ही में दिव्यांका त्रिपाठी ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर पति विवेक दहिया संग रोमांस की तस्वीरें शेयर की हैं जो बहुत तेजी से वायरल हो रही हैं।

इन तस्वीरों में दिव्यांका त्रिपाठी पीले रंग का अनारकली सूट तो वहीं विवेक चिकनकारी वाले बंदगला कुर्ता-पजामा में नजर आ रहे हैं।

इन तस्वीरों में दिव्यांका त्रिपाठी का यह ऑउटफिट तो स्मार्ट था ही साथ ही साथ पति को प्यार जताने का तरीका भी उनका काफी निराला था। दिव्यांका त्रिपाठी के फैन्स उनकी तस्वीरों पर दिल खोलकर लाइक और कमेंट्स कर रहे हैं।

टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी बहुत जल्द रिएलिटी शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 11 में नजर आने वाली है, जिसकी शूटिंग के लिए वह इन दिनों केपटाउन में हैं।

केपटाउन पहुंचते ही दिव्यांका को अपने पति विवेक दहिया की याद सताने लगी है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करते हुए एक कविता भी पोस्ट की हैं ।

दिव्यांका त्रिपाठी ने भोपाल में आकाश वाणी से बतौर एंकर के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी।

उन्होंने अपन टेलीविज़न करियर दूरदर्शन से शुरू किया था। परन्तु उन्हें पहचान जी टीवी के शो "बनू मैं तेरी दुल्हन" से मिली।

दिव्यांका त्रिपाठी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। दिव्यांका त्रिपाठी के इंस्टाग्राम पर 14.1 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।