देवोलीना भट्टाचार्य का डीप नेक ड्रेस में दिखा ग्लैमरस अवतार, वायरल तस्वीरें बटोर रही हैं सुर्खियां

By शैलेश कुमार भक्त | Published: May 5, 2021 04:10 PM2021-05-05T16:10:20+5:302021-05-05T16:18:04+5:30

Next

हाल ही में देवोलीना भट्टाचार्य ने अपनी कुछ लेटेस्ट तस्वीरें इंस्टाग्राम पर फैन्स के साथ साझा की हैं, जो बहुत तेजी से वायरल हो रही हैं।

इन तस्वीरों में देवोलीना भट्टाचार्य डीप नेक ड्रेस में सिजलिंग पोज देते नजर आ रही हैं।

देवोलीना भट्टाचार्य ग्लैमरस तस्वीरें शेयर कर फैंस के बीच चर्चा में बने रहने का कोई मौका हाथ से जाने नहीं देती हैं।

देवोलीना भट्टाचार्य एक भारतीय अभिनेत्री व एक प्रशिक्षित भरतनाट्यम नृतक हैं। वह स्टार प्लस के शो "साथ निभाना साथिया" में अपने किरदार "गोपी" के लिए लोकप्रिय हैं।

जिया मानिक के चले जाने के बाद देवोलीना भट्टाचार्य को रातो रात "साथ निभाना साथिया" के लिए चुना गया था।

2016 में टेलीविजन की सबसे पॉपुलर बहू कैटेगरी के लिए देवोलीना ने जी गोल्ड अवार्ड जीता।

देवोलीना भट्टाचार्य सोशल मीडिया पर कभी अपने ट्रेडिशनल लुक, कभी ग्लैमरस अंदाज तो कभी बोल्ड अवतार में तहलका मचाती रहती हैं।

देवोलीना भट्टाचार्य सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। देवोलीना भट्टाचार्य के इंस्टाग्राम पर 2.1 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।