photos: झाड़ू लगाने से लेकर बर्तन धोने तक, लॉकडाउन में सिद्धार्थ शुक्ला ने खुद किए सारे काम

By अमित कुमार | Published: March 29, 2020 03:16 PM2020-03-29T15:16:31+5:302020-03-29T15:16:31+5:30

Next

देशभर में लॉकडाउन के बीच भारत में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 979 तक पहुंच गई जबकि मृतकों का आंकड़ा 25 तक पहुंच गया।

कोरोना वायरस की वजह से पूरा देश इस समय लॉकडाउन में है और ऐसे में बड़े-बड़े सितारे भी अपना काम खुद ही कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर अक्सर बॉलीवुड सेलिब्रेटीज घर पर कर रहे कामों की तस्वीर और वीडियो फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं।

'बिग बॉस 13' के विजेता सिद्धार्थ शुक्ला का भी एक वीडियो और कुछ तस्वीरें सामने आई है। जिसमें वह खुद ही घर काम कर रहे हैं।

वीडियो में सिद्धार्थ बर्तन धोने के साथ-साथ घर में झाड़ू लगाते भी दिखाई दे रहे हैं। इतना ही नहीं वह प्याज भी खुद ही काट रहे हैं।

सिद्धार्थ का ये अंदाज फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर लोग उनसे तरह-तरह के टिप्स मांग रहे हैं।

बता दें कि मंत्रालय ने मौत के छह नए मामले दर्ज किए। दिल्ली, गुजरात, कर्नाटक, केरल, महाराष्ट्र और तेलंगाना में एक-एक संक्रमित की मौत हुई है।