MWC 2018: सोनी कंपनी ने Xperia XZ2 और Xperia XZ2 किए लॉन्च, जानें फीचर्स

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Published: February 26, 2018 03:45 PM2018-02-26T15:45:44+5:302018-02-26T15:45:44+5:30

Next

जापान की कंपनी सोनी ने आज Xperia XZ2 और Xperia XZ2 Compact फोन को लॉन्च कर दिया है।

सोनी Xperia XZ2 और सोनी एक्सपीरिया XZ2 कांपेक्ट स्मार्टफोन में यूजर्स 4k HDR वीडियो रिकॉर्ड कर सकेंगे।

इसमें 19 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और सेल्फी के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

सोनी Xperia XZ2 स्मार्टफोन में 5.7 इंच की डिस्प्ले होगी। वहीं सोनी XZ2 कांपेक्ट में 5 इंच की डिस्प्ले होगी।

इस स्मार्टफोन में 4 जीबी रैम और 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज दिया गया है।

यह फोन 4क्वॉलकम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर से लैस हैं। इस फोन में 2780 mAH की बैट्री दी गई है।