5 ऐप्स, इनका इस्तेमाल करने वाले के जेब मे हमेशा बच जाते हैं पैसे

By हर्ष वर्धन मिश्रा | Published: October 11, 2018 06:16 PM2018-10-11T18:16:06+5:302018-10-11T18:16:06+5:30

Next

मनी मैनेजर : गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद यह ऐप आपके महीने भर के बजट का रिकॉर्ड रखता है। यह रिकॉर्ड आपको एक चार्ट फोटो के जरिए दिखाता है। इसमें आपके महीने के आय और खर्च का ब्यौरा मौजूद होता है। आप इसमें अपनी सुविधा के लिए रिमाइंडर सेट कर सकते हैं। यह ऐप अंग्रेजी, हिंदी, स्पेनिश, जर्मन जैसी कुल 11 भाषाओं में मौजूद है।

ईटी मनी : ये ऐप आपके मैसेजेस के जरिए आपके हिसाब का ब्यौरा रखता है। इसके साथ ही यह ऐप आपको म्यूचुअल फंड में इनवेस्ट करने की सुविधा देती है। अगर आपको जरुरत हैं तो आप इस ऐप की मदद से लोन के लिए अप्लाई कर सकते हैं और इंश्योरेंस करवा सकते हैं।

डे-टु-डे एक्सपेंसेस : यह ऐप कई भाषाओं में इस्तेमाल करने के लिए मौजूद है। इनमें तमिल, तेलुगु, अंग्रेजी, मराठी, गुजराती और कन्नड़ भाषा शामिल है। आप चाहें तो इस ऐप के जरिए अपने हफ्ते, महीने की रिपोर्ट PDF फॉर्मेट में सेव कर सकते हैं।

मोनिटो एक्सपेंस मैनेजर : यह काफी पॉपुलर ऐप है। यह ऐप आपके खर्च और आय को ग्राफ के जरिए दिखाता है।

एक्सपेंस मैनेजर : यह ऐप आपके खर्च और आय का हिसाब रखता है। साथ ही यह हर महीने, सप्ताह व साल के लिए क्रेडिट कार्ड बिल और बाकी बिल्स को भी ट्रैक करता है। यह ऐप 11 भाषाओं में मौजूद है