दिवाली पर राशि के अनुसार पहने कपड़े, मां लक्ष्मी की साल भर बनी रहेगी कृपा

By संदीप दाहिमा | Published: October 27, 2019 12:43 PM2019-10-27T12:43:09+5:302019-10-27T12:43:09+5:30

Next

दिवाली पर लोगों का नए कपड़े पहनना भी शुभ माना जाता है। मगर आप जानते हैं कि इस दिवाली यदि आप अपने राशि के अनुसार कपड़े पहनते हैं तो उसका लाभ आपको मिलेगा। सिर्फ फैशन की ही दृष्टी से नहीं बल्कि आस्था की दृष्टी से भी यह काफी महत्वपूर्ण है।

इन तीनों ही राशियों को सूर्य की राशि कहा जाता है। ज्योतिष एक्सपर्ट्स की मानें तो इस बार दिवाली में इन तीनों राशियों के लोगों को पीले रंग के कपड़े पहनने चाहिए। ये रंग देवी लक्ष्मी को भी काफी पसंद होता है।

इस दिवाली वृश्चिक, तुला और मीन राशि वालों को नीले रंग पहनना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से जातक की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। कहा जाता है कि ये रंग ग्रहों की चाल को प्रभावित करते हैं साथ ही कुबेर की कृपा भी बनी रहती हैं।

इस दिवाली वृषभ, मकर और कुंभ राशि वालों को लाल रंग के कपड़े पहनना शुभ बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि इस राशि के जातक अगर दिवाली पर लाल रंग का कपड़ा पहनते हैं तो उस दिन उन्हें कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है।

इस दिवाली कन्या, सिंह और धनु राशि के लोगों को हरे रंग का कपड़ा पहनना शुभ माना जाता है। हरे रंग का कपड़ा पहनने से आपके ग्रहों की चाल में परिवर्तन आएगा। आपकी सोयी हुई किस्मत पर भी इससे असर पड़ेगा।