दिवाली वास्तु टिप्स: सुख-शांति बनाए रखने के लिए इन 5 बातों का रखें खास ध्यान

By ललित कुमार | Published: November 6, 2018 01:16 PM2018-11-06T13:16:10+5:302018-11-06T13:16:10+5:30

Next

इस दिवाली अपने घर में सुख-शांति बनाए रखने के लिए इन वास्तु टिप्स को जरूर अपनाएं तो आइए जानते हैं कौन कौन वो टिप्स जिससे घर का वास्तु ठीक कर आप भी पूरे साल लाभ उठा सकते हैं।

इस घर के मुख्य दरवाजों और खिड़कियों को खोलकर रखें, इसके दिवाली के दिन आप घर में मुख्य दरवाजे पर रंगोली बनायें और मुख्य द्वार की उत्तर दिशा में लाल कुमकुम से स्वास्तिक बना कर शुभ-लाभ जरूर लिख दें।

घर में मौजूद सभी पूजा में इस्तेमाल होने वाली सभी किताबों और घर की साफ़ सफाई जरूर करें क्योंकि लक्ष्मी माता भी वहीं विराजमान होती हैं जहां साफ़ सफाई होती है।

वास्तु के मुताबिक घर में नमक के पानी का छिडकाव करने से यह घर को शुद्ध करता है और नेगेटिव एनर्जी को भी दूर करने में कामयाब है।

दिवाली की पूजा के लिए इस्तेमाल होने वाली गणेशजी और लक्ष्मी माता की मूर्ति की स्थापना घर में उत्तर दिशा में करें और पूजा करते समय कुबेर भगवान की मूर्ति की भी पूजा करें।

वास्तु के अनुसार किसी भी अच्छे काम या पूजा में काले रंग का कपड़ा नहीं पहनना चाहिए, वास्तु में शुभ नहीं मानते हैं और इससे देवी लक्ष्मी रूठ जाती हैं।