Navratri 2022 Kanya Pujan Vidhi: कन्या पूजन में इन 5 बातों का अवश्य रखें ध्यान, भूल से भी न करें ये गलतियां

By रुस्तम राणा | Published: October 2, 2022 03:47 PM2022-10-02T15:47:01+5:302022-10-02T15:48:43+5:30

Next

Navratri Kanya Pujan Niyan: शारदीय नवरात्रि व्रत कन्या पूजन के साथ समाप्त होते हैं। महाष्टमी और महानवमी के दिन कन्या पूजन का विधान है। हालांकि ऐसी मान्यता है कि महाष्टमी के दिन कन्या पूजन के लिए शुभ होता है। कन्या पूजन में आदि शक्ति मां दुर्गा के नौ अलग-अलग अवतारों के रूप में 9 कन्याओं को और एक कंजक को पूजा जाता है। परंतु कन्या पूजन के दौरान कुछ विशेष बातों का पालन करना आवश्यक है। जैसे -

1. सबसे पहले 2 से लेकर 10 वर्ष तक की 9 कन्याओं को एकत्र करें और एक कंजक को आमत्रित करें।

2. अब इन कन्याओं को सम्मान पूर्वक बिठाने के लिए ऊंचे स्थान की व्यवस्था करें।

3. इसके बाद इनके पैर परात या बर्तन में रखकर अपने हाथों से धो लें और पैर पूजते हुए अक्षत, पुष्प, कुमकुम चढ़ाएं।

4. इसके बाद इन कन्याओं का पूजन करते हुए टीका लगाएं और इनके हाथों में रक्षा सूत्र बांधें।

5. आप अपने सामर्थ्य के अनुसार इन्हें चुनरी उड़ा सकते हैं, इसके बाद इन्हें भोजन कराएं।

6. भोजन के बाद इन कन्याओं को वस्त्र का उपहार या दक्षिणा देकर विदा करें।

डिस्क्लेमर: यह खबर लोक मान्यताओं पर आधारित है। लोकमत हिन्दी खबर में दिए गए तथ्यों और सटीकता आदि की पुष्टि नहीं करता है।