Navratri 2019: नवरात्र में नौ देवियों के लिए इन मंत्रों का करें जाप

By ज्ञानेश चौहान | Published: September 29, 2019 02:05 PM2019-09-29T14:05:44+5:302019-09-29T14:05:44+5:30

Next

साल में 4 नवरात्र पड़ते हैं लेकिन इनमें सबसे अधिक मान्यता चैत्र और शारदीय नवरात्र की है। चैत्र नवरात्र चैत्र महीने में जबकि शारदीय नवरात्र अश्विन मास में पड़ता है।

नवरात्र का त्योहार मुख्यत: भारत के उत्तरी राज्यों में मनाया जाता है। इन दिनों में भक्त उपवास रखते हैं और देवी दुर्गा के नौ रूपों की पूजा करते हैं।

नवरात्र में नौ दिनों में मां दुर्गा के अलग-अलग रूपों मां शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कुष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी और सिद्धिदात्रि की पूजा की जाती है।

नवरात्र के पहले दिन कलश स्थापना की जाती है। साथ ही कई भक्त इन नौ दिन उपवास या फलाहार करते हैं।

नवरात्र के प्रत्येक दिन कन्याओं को कुछ न कुछ उपहार स्वरूप दें। मां सरस्वती को प्रसन्न करने के लिए कन्याओं को सफेद पुष्प दें। कन्याओं को शिक्षण सामग्री का दान करें।

मां को पीले फूलों की माला अर्पित करने से विवाह संबंधी बाधाएं दूर हो जाती हैं।

नवरात्र में घर के पूजाघर में घी का दीपक जलाएं। माता की स्थापना चंदन की चौकी पर की जाए तो यह शुभ रहता है।

लाल रंग को वास्तु में शक्ति का प्रतीक माना गया है। ऐसा करने से घर के वास्तु दोष दूर हो जाते हैं।

नवरात्र में आम और अशोक के पत्तों की माला बनाकर घर के मुख्य दरवाजे पर बांधें। इससे नकारात्मक ऊर्जा नष्ट हो जाती है।