Kartik Purnima 2022: कार्तिक पूर्णिमा पर लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी, देखे तस्वीरें

By हर्ष वर्धन मिश्रा | Published: November 8, 2022 12:10 PM2022-11-08T12:10:01+5:302022-11-08T12:10:01+5:30

Next

कार्तिक पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान, दीपदान और भगवान की आराधना का विधान है। मान्यता है कि इस दिन गंगा स्नान करने से समस्त प्रकार से रोग-दोष और पापों से छुटकारा मिलता हैं। (फोटो: Twitter/ANI)

कार्तिक पूर्णिमा पर हरिद्वार में लाखों की संख्या में लोगों ने गंगा नदी में आस्था की डुबकी लगाई। (फोटो: Twitter/ANI)

उत्तर प्रदेश में भी कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर श्रद्धालुओं ने अयोध्या के सरयू नदी में पावन स्नान किया। (फोटो: Twitter/ANI)

प्रयागराज में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर श्रद्धालुओं ने त्रिवेणी संगम घाट पर पूजा और पवित्र स्नान किया। (फोटो: Twitter/ANI)

पटना में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर श्रद्धालुओं ने गंगा नदी में पावन स्नान किया। (फोटो: Twitter/ANI)

कार्तिक पूर्णिमा के दिन तुलसी के समीप और तालाब, सरोवर या गंगा तट पर दीप जलाने से या दीप दान करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होकर सुख समृद्धि का वरदान देती हैं। (फोटो: Twitter/ANI)

शुभ और मांगलिक कार्यों की शुरुआत के लिए भी कार्तिक पूर्णिमा का दिन बेहद अच्‍छा माना जाता हैं। (फोटो: Twitter/ANI)