2021 की 8 सबसे भाग्यशाली राशियां, धन, व्यापार और सेहत के लिए शुभ By संदीप दाहिमा | Published: December 9, 2020 01:50 PM 2020-12-09T13:50:15+5:30 2020-12-09T14:00:58+5:30
Next Next मेष: अगले पूरे साल यानी 2021 में राहु आपकी राशि में दूसरे भाव यानी धन के भाव में विरजमान रहेंगे। धन प्राप्ति के योग बनेंगे। संपत्ति, प्रॉपर्टी, जमीन वगैरह की खरीद के लिए साल शुभ है। परिवार में प्रेम बढ़ेगा। छात्रों के लिए भी साल अच्छा रहने वाला है।
कर्क: आपके एकादश भाव में राहु विराजमान होंगे। अच्छे लाभ की उम्मीद कर सकते हैं। व्यापारियों को अपने व्यापार में शुभ परिणाम मिलने की उम्मीद रहेगी। जीवनसाथी या पार्टनर के साथ अच्छे और रोमांटिक पल बिताने का मौका खूब मिलेगा। सरकारी क्षेत्र से जुड़े जातकों के लिए भी साल अच्छा होगा।
मिथुन: साल 2021 में राहु आपकी राशि के बारहवें भाव में होंगे। इससे आपके खर्चे बढ़ने की संभावना है। वैसे अगर विदेश जाने की योजना बना रहे हैं तो इस दिशा में आने वाले नए साल में आपको सफलता मिल सकती है। कार्य-व्यापार में धन निवेश शुभ रहने की संभावना है।
धनु: राहु षष्ठम भाव में विराजमान रहेंगे। उम्मीद से थोड़ा कम लेकिन बेहतर परिणाम मिलेंगे। विरोधियों पर आप भारी पड़ेंगे और सफल होंगे। प्रतियोगी परीक्षा में छात्रों को सफलता मिलने की उम्मीद है। खर्चों में अचानक से बढ़ोतरी हो सकती है।
मकर: राहु पंचम भाव में होंगे। इससे कष्ट संभव है। घर, परिवार और प्रेम आदि के मामले में परेशान रह सकते हैं। आमदनी में वैसे बढ़ोतरी होगी और आर्थिक तंगी दूर होगी। शिक्षा में बाधा हो सकती है।
कुंभ: साल-2021 की शुरुआत में पारिवारिक सुख में कमी आएगी। साल के उतर्राध में कार्यक्षेत्र में सफलता की उम्मीद कर सकते हैं। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी।
मीन: इस साल तृतीय भाव में राहु विराजमान होंगे। साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। विदेश यात्रा का अवसर आने वाले नए साल में मिल सकता है। प्रेम के जीवन में भी अच्छे फल मिलने की उम्मीद है।
कन्या: आपके नवम भाव में राहु होने से कुछ कष्ट हो सकता है। पिता से तनाव संभव है। लंबी यात्राओं को टालना बेहतर रहेगा। छात्रों के लिए साल मिलाजुला रहने वाला है। उच्च शिक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।