आज का राशिफल 25 नवंबर 2022: आज सावधान रहें ये 4 राशि वाले, धन हानि होने की संभावना प्रबल

By रुस्तम राणा | Published: November 25, 2022 06:46 AM2022-11-25T06:46:27+5:302022-11-25T06:46:27+5:30

Next

Aaj Ka Rashifal 25 November 2022: आज किन राशियों के लिए खास है दिन, किसके लिए है भारी, पढ़ें आज का राशिफल और जानें क्या कहते हैं आपके सितारे?

मेष: आज शाम को कोई अच्छी खबर मिल सकती है।आध्यात्मिक सिद्धियां मिलने का योग है। नए कार्य की शुरुआत के लिए शुभ समय नहीं है।

वृषभ: आज आपकी किस्मत साथ देगी। अचानक धनलाभ के योग बनेंगे। सामाजिक क्षेत्र में नौकरी व्यवसाय में लाभ मिलेगा। कोई अच्छा काम बन सकता है।

मिथुन: आज गुस्से में किसी तरह का निर्णय नहीं लें। किसी के साथ उग्र तकरार का अवसर आ सकता है। पैसे का अत्यधिक खर्च होगा। 

कर्क: आज प्रेम के मार्ग में बाधाओं का सामना करने के लिए हंसमुख और तैयार रहें। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिल सकती है।

सिंह: आज आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मजबूती आएगी। आप अपने दैनिक काम से ब्रेक ले सकते हैं।

कन्या: यदि आप नई जमीन लेने की सोच रहे हैं तो आज खरीद सकते हैं। मित्रों तथा स्नेहीजनों की तरफ से उपहार मिलने से आनंद अनुभव करेंगे।

तुला: आज आज आप खूब पैसा कमा सकते हैं लेकिन इस मौके को आपको लपकना होगा। आर्थिक लाभ की संभावनाएं हैं। अपने प्रिय को निराश न करें।

वृश्चिक: आज आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। सामाजिक मेलजोल बढ़ेगा। किसी जरूरी काम में माता-पिता की सलाह जरूर लें।

धनु: आज नौकरी हो या व्यापार या किसी भी क्षेत्र से जुड़ा हो, सफलता आपके कदम चूमेगी। अगर ज्यादा जरूरी न हो तो आप आज अपने आर्थिक फैसले को टाल सकते हैं।

मकर: आज घर में विवाद और मतभेद के चलते कुछ तनावपूर्ण पलों का सामना करना पड़ सकता है। दोस्तों के साथ मनोरंजन या फिर मूवी देखने जा सकते हैं।

मीन: आज नया काम शुरू करने के लिए यह सबसे अच्छा समय है। कार्यक्षेत्र में उच्च पदाधिकारी की भी कृपादृष्टि रहेगी। नौकरी-व्यवसाय के क्षेत्र में परिस्थिति अनुकूल रहेगी।