In Pics: बिना इंटिमेट हुए ही इन 10 रोमांटिक तरीकों से ऐसे बचाएं बॉयफ्रेंड से रिश्ता

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Published: September 15, 2018 12:21 PM2018-09-15T12:21:11+5:302018-09-15T12:21:11+5:30

Next

रिलेशनशिप के इतने सालों बाद भी अगर आप रोमांस को ज़िंदा रखना चाहती हैं तो अपने कॉलेज के दिनों को याद करें। टच और किस के जरिए पार्टनर के लिए रोमांटिक माहौल बनाएं। इससे रिश्ता मजबूत बनेगा और प्यार भी कायम रहेगा।

फोन पर या मैसेज पर उस तरह की बातें करना भी दोनों के अन्दर के जोश और रोमांस को बनाए रखता है। और इससे दोनों की पसंदिगी के बारे में भी जाना जा सकता है।

सेक्स के अलावा भी बंद कमरे में कुछ गेम्स के जरिए एन्जॉय किया जा सकता है। एक दूसरे को ऐसे चैलेंज दें जिससे आप दोनों करीब भी आएं और सेक्स की जरूरत भी महसूस ना हो।

किसने कहा कि फुल बॉडी मसाज में ही मजा है? अगर गर्लफ्रेंड प्यार से गर्दन या कमर पर मसाज कर दे तो दोनों के बीच के रोमांस को जगाता है। इसे भी आप ट्राई कर सकती हैं !

संभव हो तो रात को देर तक साथ में मूवी देखें। घर पर या फिर बाहर जाकर लेट नाईट शो देखें।

सेक्स के अलावा भी ऐसे कई काम हैं जिन्हें अगर साथ में किया जाए तो यह कपल के रिश्ते को मजबूत बनाता है। तो उनकी फेवरेट चीज उनके साथ ही मिलकर बनाएं।

कुछ क्रेजी या रोमांटिक तस्वीरें क्लिक करवाएं। एक दूसरे की फनी तस्वीरें क्लिक करें। इससे ना केवल आप दोनों एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताएंगे, साथ ही ये यादें जिन्दगी भर की मिठास भर देंगी।

बालों में हाथ फेरना, प्यार से बाजू पर टच करना, उनके सिर को अपनी गोदी में रखना। ये छोटे-छोटे मोमेंट्स रोमांस भर देते हैं।

यह एक ऐसा काम है जो कपल्स के लिए सबसे अधिक रोमांटिक मोमेंट्स को लेकर आता है। तो सेक्स की बजाय इसे एक ऑप्शन चुना जा सकता है।

अगर आप दोनों को मौका मिले तो बंद कमरे में एक दूसरे को तकिये से मारें या फिर धीमा म्यूजिक लगाकर रोमांटिक डांस करें। यह आप दोनों को बेहद करीब ले आएगा।