इन 7 राशियों की लड़कियां होती हैं ज्यादा रोमांटिक, देख लें कहीं आपकी गर्लफ्रेंड की राशि मिसिंग तो नहीं?

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Published: October 6, 2018 07:34 AM2018-10-06T07:34:50+5:302018-10-06T07:34:50+5:30

Next

मीन राशि (Piseces): रोमांस की बात करें तो शायद ये एक खूबी मीन राशियों की लड़कियों की नस-नस में बसी है। ये बखूबी जानती हैं कि इनके पार्टनर को क्या पसंद है। पार्टनर को रोमांटिक गाने डेडीकेट करना, रोमांटिक वॉक करना, ये इनकी रोमांटिक लिस्ट में शामिल होता है।

कर्क राशि (Cancer): बेहद इमोशनल होते हैं कर्क राशि के लोग इसलिए ये जानते हैं कि प्यार में रोमांस की क्या एहमियत होती है। इस राशि की लड़कियां अपने साथी को खुश करने के लिए किसी भी हद तक जा सकती हैं।

कन्या राशि (Virgo): इस राशि की लड़कियां अगर सच्चे दिल से किसी से प्यार कर लें तो वो शख्स इनकी दुनिया बन जाता है। उस शख्स से बात करने से लेकर मुलाक़ात तक, ये हर मोमेंट को रोमांस से भर देती हैं। इनके लिए उसे मिलना ही किसी त्यौहार से कम नहीं होता है।

धनु राशि (Sagittarius): हर छोटी बात में भी रोमांस खोज निकालना, धनु राशि की लड़कियों की ये क्वालिटी रिलेशनशिप में मिठास को भरे रखती हैं। इनका पार्टनर इन्हें कोई बड़ा सरप्राइज दी या छोटी-सी कोशिश ही क्यों ना करे, इनके लिए पार्टनर की हर हरकत रोमांटिक है। और ये खुद भी उसे खुश करने के लिए कुछ ना कुछ ट्राई करती रहती हैं।

सिंह राशि (Leo): गुस्सा और प्यार, ये दो इमोशन सिंह राशि के लोग कभी छिपा नहीं पाते हैं। रोमांस की बात आए तो सिंह राशि की लड़कियां इसे अलग अंदाज में जाहिर करती हैं। पार्टनर को हेड मसाज देना, गरमा गर्म कॉफ़ी या टेस्टी फूड से शाम को मूड चिल करना, ये इनके रोमांस करने के तरीके हैं।

मेष राशि (Aries): मेष राशि की लड़कियों के बारे में अक्सर ये कहा जाता है कि ये अकडू होती हैं और कभी खुद किसी के पास नहीं जाती। लोग इनकी ओर आकर्षित हों, इनमें इन्हें खुशी मिलती है। लेकिन अगर ये किसी से प्यार करें तो अपने रोमांस को जताने से पहले सोचती नहीं हैं।

वृषभ राशि (Taurus): सच्चे प्यार और गहरी भावनाओं पर ही इस राशि की लड़कियों का रिश्ता टिका होता है। और अपने प्यार या रोमांस को जाहिर करने के लिए ये महंगे गिफ्ट्स या बड़े सरप्राइज पर निर्भर नहीं रहती हैं। पार्टनर को प्यार से 'किस' करना, बालों में हाथ फेरना, ये इनके रोमांस करने के तरीके हैं।