Photos: ऑर्गेज्म (चरम सुख) के दौरान महिलाओं को होते हैं ये 5 फायदे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: November 4, 2018 03:10 PM2018-11-04T15:10:14+5:302018-11-04T15:10:14+5:30

Next

सेक्स के दौरान ऑर्गैज़म तक पहुंचने के अलावा भी कई ऐसे फायदे होते हैं जो हर महिला पुरुष को जानने चाहिए। क्योंकि कुछ कपल्स ऑर्गैज़म को महत्वपूर्ण ना मानते हुए इसे इग्नोर कर देते हैं। इसके पीछे सबसे बड़ा कारण है 'समय'। क्योंकि पुरुषों की तुलना में महिलाओं को चरम सुख यानी ऑर्गैज़म पाने में अधिक समय लगता है। लेकिन ऑर्गैज़म से होने वाले फायदों को जानने के बाद कोई भी इसे दरकिनार करने की कोशिश नहीं करेगा।

आपको यह जानकार हैरानी होगी कि ऑर्गैज़म के दौरान महिला हो या पुरुष, उनके शरीर से खास तरह के हार्मोन रिलीज होते हैं। इन्हें लव हार्मोन कहा जाता है। इन हार्मोन में कई तरह के ऑक्सीटोसिन होते हैं, जिनके रिलीज होने से महिला तनाव मुक्त हो जाती है।

अगर आप उन महिलाओं में से हैं जो वजन कम करना चाहती हैं तो सेक्स सेशन और इसके बाद ऑर्गैज़म को पाना आपके लिए बेहद फायदेमंद सिद्ध हो सकता है। एक शोध के अनुसार ऑर्गैज़म के साथ रिलीज होने वाले विभिन्न हार्मोन में से एक हार्मोन होता है डोपामाइन, इसके रिलीज होने से भूख कम लगती है। भूख कंट्रोल होने से आप वजन को भी कम कर पाएंगी।

मानसिक तनाव के साथ शारीरिक तनाव से भी मुक्ति दिलाता है ऑर्गैज़म का रिलीज होना। यही कारण है कि सेक्स सेशन में ऑर्गैज़म स्टेज को पा लेने के बाद महिलाएं रिलैक्स महसूस करती हैं और अच्छी नींद पाती हैं।

एक शोध के अनुसार अगर सेक्स सेशन में सेल्फ प्लेजर को पाते हुए कोई महिला 30 मिनट का समय देती है, तो वह तकरीबन 200 कैलोरी बर्न कर लेती है। जो घंटों तक किए गए के वर्कआउट से भी संभव नहीं हो पाता है!

ऑर्गैज़म के साथ रिलीज होने वाले तत्वों की वजह से त्वचा पर नेचुरल ग्लो आता है। यह त्वचा को अन्दर से सही करके मुंहासों, झुर्रियों, स्किन पर समय से पहले आने वाले बुढ़ापे से बचाता है। तो महिलाओं के लिए ऑर्गैज़म को पाने का इससे बड़ा कोई फायदा नहीं हो सकता है!