राशि के अनुसार जान लीजिए कौन है आपके लिए परफेक्ट, इन 5 राशि वालों के बीच होती है कमाल की केमेस्ट्री, जिंदगी भर निभाते हैं एक-दूसरे का साथ

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: June 30, 2020 10:33 AM2020-06-30T10:33:51+5:302020-06-30T10:33:51+5:30

Next

कुछ राशियां ऐसी होती है जिनकी एक-दूसरे से कभी पटरी नहीं खाती। अगर ये एक-दूसरे को हो जाएं तो इनका रिश्ता ज्यादा लम्बा नहीं चलता। वहीं कुछ राशि के लोग ऐसे होते हैं जिनकी केमेस्ट्री कमाल की होती है।

मेष और तुला राशि के लोग बहुत भावनात्मक होते हैं। ये दोनों ही एक-दूसरे की क्वालिटीज के लिए एक-दूसरे से प्यार करते हैं। मेष राशि जहां खुद का ध्यान रखते हैं तुला राशि दोनों के बीच बैलेंस बनाकर चलते हैं। दोनों ही एक-दूसरे पर विश्वास करते हैं इसलिए इनका रिश्ता लम्बा चलता है।

ये दोनों राशि एक-दूसरे के बिल्कुल अपोजिट होती है मगर फिर भी एक-दूसरे के सबसे करीब होते हैं। ये दोनों ही एक-दूसरे की वीकनेस से वाकिफ होते हैं और एक-दूसरे को हर तरह से सपोर्ट करते हैं। इनकी यही क्वॉलिटी इन्हें सॉलिड कपल बनाती है।

दो अलग-अलग नेचर की ये राशि तब और करीब आ जाती है जब इनके बीच रोमांटिक रिलेशनशिप बनता है। इन दोनों की ही आदतें और शौक अलग-अलग होते हैं मगर दोनों एक-दूसरे को बखूबी समझते हैं। इनका नेचर ही वजह है कि इनके बीच छोटे-छोटे झगड़े भी हो जाते हैं।

मकर और कर्क राशि दोनों ही प्रैक्टिकल किस्म के होते हैं। मकर राशि जहां एक्सट्रोवर्ट होते हैं वहीं कर्क राशि के लोग खुद में ही खोए होते हैं। ये दोनों आपिस में कई चीजें शेयर करते हैं और इनकी यही क्वालिटीज इन्हें पास लाती है।

सिंह राशि के लोगों को हर वक्त लाइम लाइट चाहिए होती है। इनका सन साइन बहुत स्ट्रॉन्ग होता है। वहीं कुंभ राशि वाले इसके बिल्कुल अपोजिट होते हैं। वो बहुत शांत और इन्ट्रोवर्ट होते हैं। इसलिए इन दो राशियों के बीच परफेक्ट बैलेंस होता है। ये एक-दूसरे से बेहद प्यार करने लगते हैं।