खुश रहना मुश्किल नहीं, बस आज ही छोड़ दीजिए इन 5 चीजों का साथ-खुशियों से भर जाएगा संसार By हर्ष वर्धन मिश्रा | Published: May 18, 2020 06:24 AM 2020-05-18T06:24:49+5:30 2020-05-18T06:24:49+5:30
Next Next आज के समय में इंसान इतना बिजी हो गया है कि खुद के लिए समय निकालना उसके लिए मुश्किल है। लॉकडाउन के बीच में भी ऑफिस का प्रेशर घर की जिम्मेदारी और बच्चों के पीछे भागते-भागते व्यक्ति अपने लिए समय निकालना भूल जाता है। इसलिए खुश भी रहना भूल जाता है। लोग समझते हैं कि आज के समय में खुश रहना मुश्किल है मगर ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। अपनी लाइफ में खुश रहने के लिए बस आपको अपने मन से और अपनी लाइफ से कुछ चीजों को निकाल फेंकना है। आइए आपको बताते हैं खुश रहने के लिए आपको क्या गिव अप कर देना हैं
अक्सर इंसान के मन में किसी ना किसी का डर रहता है। फिर चाहे वो पर्सनल डर हो या या प्रोफेशनल। किसी भी तरह के डर का मन में होना आपको दुखी करता है। इसलिए अपने मन से हर तरह के डर को निकाल कर बाहर फेंके।
जिंदगी में आप जितना नेगेटिव रहेंगे उतना ही दुखी रहेंगे। इसलिए नेगेटिव लोगों को और नेगेटिव बातों को खुद से दूर रखिए। अकेले में भी खुद से कभी नेगेटिव बातें ना करें।
जिंदगी में अप्स एंड डाउन्स लगे रहते हैं मगर इसका ये मतलब बिल्कुल भी नहीं है कि आप पुरानी और बीती बातों को याद कर के रोते रहें। बुरे एक्सपीरिएंस को खुद से दूर रखेंगे तो आप खुश रहेंगे।
अक्सर हम ये करते हैं कि जो हम नहीं है वो बनना चाहते हैं। मसलन आप अपना प्रोफेशन अपनी मर्जी से नहीं बल्कि अपने घर वालों की मर्जी से चुनते हैं। अपना लाइफ पार्टनर अपनी मर्जी से नहीं बल्कि अपने घरवालों की मर्जी से चुनते हैं। इसलिए किसी और के सपने या किसी और की जिंदगी जीना छोड़ें और अपनी जिंदगी जीएं।
आपने अभी तक ना कहना नहीं सीखा है तो ये आपके लिए खतरे की बात है। आपको समझना होगा कि आपको किस और कैसी स्थिती में हां बोलना है। कई बाह आप अपने संकोची स्वभाव से चीजों को ना नहीं कहते हैं जिसका मलाल आपको जिंदगी भर रहता है। इसलिए ना कहना सीखें।