Photos: पार्टनर के इन 5 सवालों में छिपा है आपके रिलेशनशिप का भविष्य By ललित कुमार | Published: October 1, 2018 02:18 PM 2018-10-01T14:18:54+5:30 2018-10-01T14:18:54+5:30
Next Next पार्टनर रोमांटिक है या नहीं, उसे आपसे प्यार है या नहीं, उसे आपकी कौन सी बात पसंद है और कौन सी नहीं, उसमें गुस्सा है या नहीं, ऐसी तमाम बातों का जवाब आप शायद जानते हों। लेकिन अगर आगे बताई जा रही 5 बातें आपको अपने पार्टनर के बारे में नहीं मालूम, तो आप दोनों का रिश्ता खतरे में है।
अगर दिल से तुरंत 'हां' में जवाब आए तो आपका रिश्ता सही दिशा में जा रहा है। अगर आपको लगे कि पार्टनर अभी विचार क्रिया में है तो आपको अभी इस रिश्ते पर और काम करना होगा। लेकिन अगर आजतक आपने दोनों ने फ्यूचर के बारे में बात भी नहीं की है तो अब समय है बात करने का, क्योंकि फ्यूचर जानना बहुत जरूरी पॉइंट है।
लड़का हो या लड़की, आपके पार्टनर का लाइफ में क्या मकसद है क्या आप उसे बारे में जानते हैं? दस साल बाद उसे क्या बनना है क्या आपको ये मालूम है? अगर आप जानते हैं और ये भी पता है कि पार्टनर आगे जाकर क्या करने वाला है तो इसका मतलब है आप दोनों के रिश्ते में गहराई है। लेकिन आपको आजतक यही नहीं पता कि पार्टनर के जीने का मकसद क्या है, करियर या जिन्दगी में उसे क्या अलग करना है, क्या पाना है, तो इसका मतलब है आप आजतक उसे जान ही नहीं पाए हैं।
पार्टनर जॉब से खुश है या नहीं, अपने करियर से संतुष्ट है या नहीं, यह भी एक बड़ा पॉइंट है। क्या दिन खत्म होने पर पार्टनर अपनी जॉब के बारे में क्यादा शिकायत करता है? आप दोनों में इस बात को लेकर टेंशन रहती है? तो आप दोनों को ही बात करके इसका हल निकालना होगा। और अगर ऐसा नहीं है तो रिश्ता सही ट्रैक पर है।
अगर पार्टनर निरंतर आई लव यू कहे और आप दोनों को इससे खुशी मिलती है तो रिश्ता सही जा रहा है। लेकिन अगर वो आई लव यू ना कहे और आपको इससे बेहद परेशानी है तो कहीं ना कहीं गड़बड़ है। तीसरा पॉइंट, अगर आपको इन तीन शब्दों से फर्क नहीं पड़ता, आप जानते हैं कि उन्हें आपसे प्यार है, तो इस रिश्ते का फ्यूचर जरूर है।
झगड़े किस कपल में नहीं होते? लेकिन उन्हें सुलझाने का या किसी निष्कर्ष पर पहुँचने का सबका अपना तरीका होता है। अगर झगड़े के बाद आप दोनों में से कोई एक आगे आता है और उसे सुलझाए, तो यह एक पॉजिटिव बात है। लेकिन अगर हर बार वहीं इंसान कोशिश करे, तो ये गलत है। अगर झगड़ा हो और आप दोनों कुछ घंटों तक या कुछ दिनों तक बात ही करना बंद कर दें, और उसके बाद भी उसी मुद्दे पर बार-बार झगड़ा हो रहा है तो आप दोनों को एक दूसरे को और भी समझने की जरूरत है। समय लें और एक दूसरे के स्वभाव को गहराई से समझने की कोशिश करें।