Lockdown की वजह से हो गए हैं चिड़चिड़े, तो मूड सही करने के लिए करें ये 5 उपाय-देखें तस्वीरें By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: March 31, 2020 06:11 AM 2020-03-31T06:11:26+5:30 2020-03-31T06:11:26+5:30
Next Next देश इस समय कोरोना वायरस की चपेट में हैं। जिसकी वजह से कई शहरों में लॉकडाउन का आदेश दे दिया गया है। लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग यानी सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए भी कहा जा रहा है। इस लॉकडाउन में कुछ लोग ऐसे हैं जो अपने घर में इतने दिनों से बंद होने के बाद अब ऊबने लगें। यही कारण है कि उनका मन भी अब कुछ उचड़ने लगा है। घर में रहते हुए मेंटल हेल्थ का ध्यान रखना जरूरी है। ऐसे में कुछ टिप्स से आप अपने घर में रहते हुए भी अपने मन को शांत कर सकते हैं साथ ही मेंटली फिट भी रख सकते हैं।
सोशल मीडिया के जमाने में आप किसी से दूर नहीं रह सकते। इसलिए जब भी बोर हों या लगे कि आपका मन घर पर नहीं लग रहा तो सोशल मीडिया का सहारा लें। इसके माध्यम से अपने दोस्तों या समाज से जुड़े। फेसबुक, इंस्टा, ट्विटर और व्हॉटस्एप के जरिए आप लोगों से जुड़ सकते हैं। उन्हें मैसेज करके या कॉल करके उनका हाल-चाल जान सकते हैं।
देश का माहौल इस समय ऐसा है कि कोई भी गलत अफवाह भारी पड़ सकती हैं। ऐसे में किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान ना दें। अपनी तरह से भी किसी भी तरह की अफवाह ना उड़ाएं। सिर्फ उन्हीं खबरों को यकीन करें जो केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय, विश्व स्वास्थ्य संगठन से आई हो।
आप अपने पड़ोसी से पर्याप्स दूरी बनाकर भी बात कर सकते हैं। समय के साथ संयुक्त परिवार के कॉन्सेप्ट में कमी आ गई है। ऐसे में दिल्ली, मुंबई और बंगलूरू जैसे शहर में लोग अकेले रहते हैं। आप भी अपने पड़ोसी से पर्याप्त दूरी बनाकर बात कर सकते हैं।
आपके फीजिकल हेल्थ के साथ आपके मेंटल हेल्थ के लिए भी योगा और ध्यान जरूरी है। अगर आप जिम नहीं जा पा रहे तो घर में ही योग या एक्सरसाइज जरूर करें। ये आपके दिमाग को शांत करेगा।
अगर आप किताबों के शौकीन हैं तो आप इस खाली समय में अपनी किताबों को दे सकते हैं। सिर्फ यही नहीं आप चाहें तो अपनी हॉबी जैसे कुकिंग या डासिंग करके भी अपना समय व्यतीत कर सकते हैं।