पार्टनर के साथ इंटिमेट होने से पहले इन 8 बातों का रखें खास ध्यान, वर्ना पड़ सकता है पछताना By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: April 29, 2019 07:18 AM 2019-04-29T07:18:24+5:30 2019-04-29T07:18:24+5:30
Next Next फर्स्ट टाइम एक्स्पेरिंस जिंदगी भर याद रहता है। जिसे आप पसंद करते हैं उससे पहली बार बात करना, बात के बाद रिश्ता आगे बढ़ने पर पहली बार गले लगाना, किस करना और फिर इसके बाद धीरे धीरे करीब आना। कुछ लोग इस पहले अनुभव के लिए बेहद घबराए हुए होते हैं। लेकिन वहीं कुछ लोग उत्सुक भी होते हैं। ज्यादातर लड़कियां ही घबराई ही और चिंता में दिखती हैं। मगर कई बार लड़के भी नर्वस हो जाते हैं। ऐसे में पहले अनुभव से पहले अगर आपको थोड़ी बहुत जानकारी मिल जाए, तो वह आपके काम आ सकती है। आइए बताते हैं कुछ इम्पोर्टेन्ट बातें:
1) अपनी पसंद बताएं: अगर आप नर्वस हैं, शर्मीले हैं तो सेक्स के दौरान अपनी पसंद बता पाना मुश्किल हो जाता है। लेकिन अगर कोशिश करेंगे तो आपके लिए ही आसानी होगी।
2) अपने स्वभाव में थोड़ा चेंज जाएं: हो सकता है कि आप पहले भी अपने पार्टनर के करीब गए हों लेकिन सेक्स जैसा तब कुछ नहीं हुआ था। मगर इस बार अगर बात धीरे धीरे आगे बढ़े तो फ्लो के सतह चलें। अपने स्वभाव में थोड़ा बदलाव लाते हुए मोमेंट को एन्जॉय करें।
3) फॉरप्ले पर फोकस करें: अगर नर्वस हैं और पेनेट्रेशन को लेकर घबराए हुए हैं तो फॉरप्ले पर ध्यान दें। यह मूड को ऑन रखेगा और घबराहट धीरे धीरे कम होती चली जाएगी।
4) एक से अधिक बार कोशिश करनी पड़ेगी: अपने दिमाग को पहले से ही तैयार कर लें कि पहली बार में ही सफलता मिलना जरूरी नहीं है। एक से अधिक या कई बार कोशिश करनी पड़ सकती है। इसलिए धैर्य और पार्टनर का कम्फर्ट जों बनाए रखें
5) वर्जिनिटी मिथक है: जी हां, इसे मिथक ही मानें। क्यूंकि साइंस ने भी यह प्रूव किया है कि हर लड़की सेक्स के दौरान 'ब्लीड' नहीं करती है। इसके कई मेडिकल कारण हैं। इसलिए वर्जिनिटी वाला पॉइंट छोड़ दें
6) एक से अधिक दिन ब्लीडिंग: लेकिन अगर फीमेल पार्टनर को ब्लीडिंग हो जाए और वह अगले दिन या उससे अगले दिन भी कुछ स्पॉट्स को महसूस करे तो घबराएं नहीं। यह नार्मल है।
7) लुब्रिकेंट: अधिक घबराहट के चलते सेक्स के लिए आवश्यक माहौल नहीं बन पाता है। ऐसे में लुब्रिकेंट से मदद मिल सकती है। इसलिए इसे साथ रखने का आईडिया बुरा नहीं है।
8) कंडोम ना भूलें: भले ही यह पॉइंट आखिर में बता रहे हैं लेकिन यह सबसे इम्पोर्टेन्ट है। कुछ भी हो, फर्स्ट टाइम के लिए कंडोम जरूरी है। यह फिजिकल और मेंटल दोनों तरह से कम्फ़र्टेबल बनाएगा।