ये हैं 5 अलग तरह के कपल्स, देखें हेल्दी रिलेशनशिप के लिए क्या है जरूर चीज

By संदीप दाहिमा | Published: November 5, 2019 06:47 AM2019-11-05T06:47:10+5:302019-11-05T06:47:10+5:30

Next

एक हेल्दी रिलेशनशिप के लिए बेहद जरूरी है कि दो लोगों में बैलेंस बना रहे। कई बार ऐसे जोड़े में कई तरह की डिफरेंस देखने को मिलती हैं। हम आपको आज ऐसे ही 5 तरह के कपल के बारे में बताएंगे

अक्सर ऐसे कपल्स हमें अपने आसपास देखने को मिल जाते हैं जो हमेशा ही एक साथ दिखते हैं। वे एक-दूसरे के साथ इतने कंफर्टेबल होते हैं कि उन्हें किसी दूसरे के साथ की जरूरत नहीं होती। ऐसे में ये कपल्स हर चीज के लिए एक दूसरे के होते हैं। हर बड़ी-छोटी चीजों में ये कपल्स एक साथ नजर आते हैं। ऐसे ही कपल्स का लोग अक्सर नामों को जोड़कर कोई नाम दे देते हैं।

हमेशा अपने काम और रोमांस को संतुलित करते हुए, वो ऑफिस टाइम के खत्म होने का इंतजार करते हैं। वे बस एक-दूसरे के साथ टाइम बिताना चाहते हैं इसलिए ऐसे कपल्स काम के बीच में भी वक्त निकालकर कुछ पल साथ बिताने की कोशिश करते हैं। ऐसे कपल्स ऑफिस कल्चर को ध्यान में रखते हुए अपने रिश्ते को सार्वजनिक नहीं करते। यह कपल्स ऑफिस के कुछ खास कोनों में भी समय बिताते हुए मिल जाते हैं।

हमारे आस-पास कई ऐसे जोड़े आपको नजर आएंगे जो अपने प्यार का सार्वजनिक प्रदर्शन करते हैं। इन कपल्स का भरोसा पब्लिक डिस्पले ऑफ अफेक्शन में होता है। यह अपनी हर अदा और प्यार को लोगों से नहीं छिपाते बल्कि उन्हें दिखाकर करते हैं। इनका मानना होता है कि प्यार छिपाने की चीज नहीं दिखाने की चीज है। इन कपल्स को दूसरों से कोई फर्क नहीं पड़ता। इन जोड़ों को कोई नहीं पड़ता है कि वह कहां हैं और उनके सामने कौन है।

ऐसे कपल्स हमेशा ऑन-ऑफ सिचुएशन में होते हैं। इनमें अक्सर आप पाएंगे कि कल झगड़े और आज फिर पैचअप। ऐसे जोड़े के बारे में कुछ कहना मुश्किल होता है कि ये आज साथ मिलेंगे या कल अलग हो जाएंगे। ऐसे कपल्स एक दिन लड़ाई और ब्रेकअप करेंगे और अगले दिन एक-दूसरे के साथ कैफे में कॉफी पीते साथ में नजर आएंगे।

भाग्य उन्हें एक साथ लाया है और उन्हें कभी भी अलग नहीं करेगा। जैसे कि एक ऐसा कपल जिन्हें देखकर ही लग जाए कि यह साथ रहने के लिए ही बने हैं। इन कपल्स की खास बात यही होती है कि यह एक-दूसरे के साथ बेहद खूबसूरत लगते हैं। दोनों साथ में खुश और पूरे नजर आते हैं। इन्हें आप जब भी देखेंगे यह एक जैसे लगते हैं। ऐसे कपल्स हर मायने में परफेक्ट कपल्स होते हैं। वे लड़ते हैं, वे रोते हैं लेकिन वे प्यार करते हैं जैसे कोई नहीं करता है।