Tokyo Olympics 2020 Closing Ceremony: भारतीयों का अविश्वसनीय प्रदर्शन, विदाई समारोह में लहराया तिरंगा, जानें मेडल टैली...

By सतीश कुमार सिंह | Published: August 8, 2021 09:40 PM2021-08-08T21:40:50+5:302021-08-08T21:40:50+5:30

Next

Tokyo Olympics 2020 Closing Ceremony: नीरज चोपड़ा ने स्वर्ण, मीराबाई चानू और रवि कुमार दहिया ने रजत और पीवी सिंधु, बजरंग पुनिया, लवलीना बोर्गोइन और पुरुष हॉकी टीम के कांस्य पदक विजेताओं ने कुल सात पदक जीते।

भारतीय एथलीटों ने शनिवार को पहलवान बजरंग पुनिया द्वारा कांस्य पदक सहित दो पदक जीते, जबकि नीरज चोपड़ा के भाला फेंक में ऐतिहासिक स्वर्ण पदक ने देश के राष्ट्रगान को 13 साल बाद ओलंपिक में सुनाने में मदद की।

ओलिंपिक खेलों का विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस बार पहलवान बजरंग पूनिया ध्वजवाहक के रूप में नजर आए। भारत ने 1 स्वर्ण, 2 रजत और 4 कांस्य सहित कुल 7 पदक जीते। भारत टोक्यो ओलंपिक की पदक तालिका में 48वें स्थान पर रहा।

39 स्वर्ण, 41 रजत और 33 कांस्य सहित 113 पदकों के साथ संयुक्त राज्य अमेरिका शीर्ष पर। चीन 88 पदक (38 स्वर्ण, 32 रजत और 18 कांस्य) के साथ दूसरे स्थान पर और मेजबान जापान 58 पदक (27 स्वर्ण, 14 रजत और 13 कांस्य) के साथ तीसरे स्थान पर।

ब्रिटेन ने चौथा स्थान हासिल किया। 22 21 22 65

रूस ओलंपिक समिति 20 28 23 71

ऑस्ट्रेलिया 17 7 22 46

नीदरलैंड 10 12 14 36

फ्रांस 10 12 11 33

जर्मनी 10 11 16 37