'दंगल गर्ल' और रेसलर बबीता फोगाट ने शेयर की पति विवेक सुहाग संग सालगिरह की तस्वीरें

By शैलेश कुमार भक्त | Published: December 1, 2020 05:54 PM2020-12-01T17:54:49+5:302020-12-01T18:04:01+5:30

Next

बबीता फोगाट एक भारतीय महिला कुश्ती पहलवान हैं।

बबीता फोगाट ने फ्रीस्टाइल कुश्ती में कनाडा की महिला पहलवान ब्रितानी लाबेरदुरे को हराकर स्वर्ण पदक पर जीत हासिल की थीं।

साल 2009 में पंजाब के जालंधर में कॉमनवेल्थ कुश्ती चैंपियनशिप हुई थी, जिसमें इन्होंने 51 किलो ग्राम के भार वाले कुश्ती में गोल्ड मेडल जीता था।

साल 2010 में दिल्ली में आयोजित हुई कॉमनवेल्थ गेम में इन्होने रजत पदक भी जीता था।

साल 2011 कॉमनवेल्थ कुश्ती चैम्पियनशिप में 48 किलो ग्राम के फ्रीस्टाइल में बबीता फोगाट ने गोल्ड मेडल जीता था।

बबीता फोगाट को भारत सरकार की तरफ से अर्जुन पुरस्कार भी प्राप्त हो चुका है।

विवेक सुहाग एक पहलवान हैं जो भारतीय रेलवे में काम करते हैं। साल 2018 में, उन्होंने भारत केसरी प्रतियोगिता जीती और उन्हें बाइक देकर सम्मानित किया गया।

साल 2019 में, विवेक ने बबीता फोगट के साथ डांस रियलिटी शो "नच बलिए 9" में भाग लिया।