Labour Day 2020: जानें कब हुई थी मजदूर दिवस की शुरुआत और इससे जुड़े कई रोचक तथ्य

By संदीप दाहिमा | Published: May 1, 2020 06:17 AM2020-05-01T06:17:41+5:302020-05-01T09:02:59+5:30

Next

एक मई को दुनिया भर में अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस (International Labour Day 2019) मनाया जाता है।

मजदूर दिवस या लेबर डे मनाने की शुरुआत साल 1886 में संयुक्त राज्य अमेरिका से शुरू हुई थी।

मजदूर दिवस पर दुनिया के 80 से अधिक देशों में राष्ट्रीय अवकाश (नेशनल हॉलिडे) होता है, इसमें भारत भी शामिल हैं।

इस दिन को मजूदरों के सम्मान, उनकी एकता और उनके हक के समर्थन में मनाया जाता है।

भारत में मजदूर दिवस की शुरुआत चेन्नई में 1 मई 1923 में हुई थी।

लेबर किसान पार्टी ऑफ हिन्दुस्तान के नेता और कामरेड सिंगारावेलु चेट्यार के नेतृत्व में मद्रास में पहली बार मजूदर दिवस मनाया गया। चेट्यार के नेतृत्व में मद्रास हाईकोर्ट सामने बड़ा प्रदर्शन किया गया और इस दिन को पूरे भारत में “मजदूर दिवस” के रूप में मनाने का संकल्प लिया। साथ ही छुट्टी का ऐलान किया था।

मजदूर दिवस की शुरुआत एक मई 1886 को संयुक्त राज्य अमेरिका में मजूदरों के आंदोलन से हुई थी। अमेरिका में लाखों मजदूर काम के 8 घंटे निर्धारित करने के लिए की मांग को लेकर हड़ताल पर चले गए थे। इस दिन लाखों अमेरिकी मजदूर शोषण के खिलाफ सड़कों पर उतर आए।