हे भगवान! तिरुपति बालाजी मंदिर में भक्त ने दो किलोग्राम सोने और तीन किलो चांदी से बनी तलवार भेंट की, देखें तस्वीरें

By सतीश कुमार सिंह | Published: July 19, 2021 10:02 PM2021-07-19T22:02:49+5:302021-07-19T22:02:49+5:30

Next

हैदराबाद के एक श्रद्धालु ने सोमवार को तिरुपति के पास तिरुमला पहाड़ी मंदिर में भगवान वेंकटेश्वर को दो किलोग्राम सोने और तीन किलो चांदी से बनी तलवार भेंट की।

मंदिर के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

कारोबारी श्रद्धालु ने भगवान को सूर्यकटारी अर्पित की।

अधिकारी ने बताया कि तिरुमला-तिरुपति देवस्थानम के अतिरिक्त कार्यकारी अधिकारी ए वेंकट धर्म रेड्डी ने यह तलवार हासिल की।

यह तलवार दो किलोग्राम सोने और तीन किलो चांदी से बनी है और इसकी कीमत एक करोड़ रुपये है।

श्री वेंकटेश्वर मंदिर आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले में तिरुमाला की पहाड़ी पर स्थित एक प्रसिद्ध मंदिर है। यहां रोजाना हजारों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं। तिरुपति श्री वेंकटेश्वर मंदिर भारत का दूसरा सबसे धनी मंदिर है।