राम मंदिर के लिए तराशे जा रहे हैं पत्थर, देखें तस्वीरें

By संदीप दाहिमा | Published: November 20, 2018 12:04 PM2018-11-20T12:04:50+5:302018-11-20T12:04:50+5:30

Next

इस समय राम मंदिर का मामला सर्वोच्च न्यायालय में विचाराधीन है।

दूसरी ओर राम मंदिर के लिए पत्थरों की नक्काशी का काम चल रहा है।

शिव सेना और विश्व हिंदू परिषद जैसे संगठन इसी हफ्ते अयोध्या में बड़ा आयोजन कर रहे हैं।

राम मंदिर आंदोलन से जुड़े लोगों का दावा है कि पत्थरों को तराशने का लगभग आधा काम हो चुका है।

अयोध्या में स्थित बाबरी मस्जिद को कारसेवकों की भीड़ ने छह दिसंबर 1992 को गिरा दिया था।

मंदिर आंदोलन से जुड़े लोग मानते हैं कि बाबरी मस्जिद भगवान राम के जन्मस्थान पर बने मंदिर को तोड़कर बनाया गया था।