साल 2020 का सबसे चमकदार चंद्रमा, तस्वीरों में देखें पूर्णिमा का सुपर पिंक मून

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: April 7, 2020 09:05 PM2020-04-07T21:05:36+5:302020-04-07T21:05:36+5:30

Next

दुनिया भर में फैली इस कोरोना महामारी के बीच आज (मंगलवार ) शाम को एक भौगोलिक घटना होने वाली है। इसी घटना को हम पिंक सुपरमून के नाम से जानते हैं।

दरअसल, इस दौरान जिस चांद को बचपन से देखते और जिसके बारे में तरह-तरह की कहानियां सुनते हुए आप बड़े हुए हैं, उस चांद को आप नजदीक से देख सकते हैं।

आज शाम में चांद हर रोज से कहीं ज्यादा बड़ा व खूबसूरत आपको दिखने वाला है। इसकी एक बड़ी वजह यह है कि पिंक सुपरमून के दौरान चांद धरती के बेहद करीब होगा।

सबसे अच्छी बात यह है कि आज अपने देश भारत से भी लोग चांद के इस खूबसूरती को दीदार कर सकेंगे।

यदि हम सुपरमून की बात करें तो अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) की मानें तो आज से करीब 41 साल पहले 1979 में सुपरमून पहली बार देखा गया था। यूं कह सकते हैं कि तभी यह पहली बार अस्तित्व में आया था, लोगों को इसके बारे में पता चला था। तब एस्ट्रोनॉमर्स ने इसे पेरीजीन फुल मून नाम दिया था।

बाद में इसका नाम सुपरमून रखा गया था। लेकिन, जैसा कि आपने उपर पढ़ा कि बाद में कनाडा में उगने वाले फ्लॉक्स सुबुलाता फूल की वजह से इसे पिंक सुपरमून कहा जाता है। यह फूल गुलाबी रंग का होता है इसे मॉस पिंक भी कहते हैं।

टॅग्स :चंद्रमाmoon