स्वीडन के राजा-रानी ने मुंबई के वर्सोवा बीच पर की सफाई, देखें तस्वीरें

By रामदीप मिश्रा | Published: December 4, 2019 04:30 PM2019-12-04T16:30:35+5:302019-12-04T16:30:35+5:30

Next

स्वीडन के राजा कार्ल गुस्ताफ तथा रानी सिल्विया रिनेट सोमरलाथ ने बुधवार को मुम्बई की यात्रा की। इस दौरान उन्होंने मुंबई के वर्सोवा बीच में एक बीच की सफाई अभियान में भाग लिया।

स्वीडन के राजा गुस्ताफ फोल्के हुबर्टस और रानी सिल्विया इस समय भारत दौरे पर आए हुए हैं।

गुस्ताफ तथा सिल्विया सोमवार को दिल्ली आए थे और प्रधानमंत्री से मुलाकात की थी।

मुंबई के बाद स्वीडन के शाही दंपती उत्तराखंड का दौरा करने जा रहे हैं।

बताया जा रहा है कि 5 दिसंबर को उनका हरिद्वार जाने का कार्यक्रम है।

बता दें राजा गुस्ताफ और राष्ट्रपति कोविंद के बीच वार्ता के बाद दोनों पक्षों ने ध्रुवीय विज्ञान, नवोन्मेष एवं अनुसंधान और समुद्री क्षेत्रों में सहयोग के लिए तीन समझौतों पर हस्ताक्षर किए थे।

राजा और रानी जामा मस्जिद, लाल किला और गांधी स्मृति भी गए।

यह राजा गुस्ताफ की भारत की तीसरी यात्रा है।