Congress President Election: शशि थरूर ने कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के लिए दाखिल किया नामांकन, दिग्विजय सिंह नहीं लड़ेंगे चुनाव

By हर्ष वर्धन मिश्रा | Published: September 30, 2022 04:19 PM2022-09-30T16:19:06+5:302022-09-30T16:21:30+5:30

Next

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने पार्टी अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए शुक्रवार को नामांकन पत्र दाखिल किया। (फोटो: Twitter/ANI)

इसके साथ ही वरिष्ठ कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, झारखंड कांग्रेस नेता के.एन. त्रिपाठी ने भी पार्टी अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया। (फोटो: Twitter/ANI)

नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद शशि थरूर ने कहा, मैं खड़गे साहब का बहुत सम्मान करता हूं। अगर कई लोग नामांकन दाखिल करेंगे तो अच्छी बात है और लोगों को भी विकल्प मिलेगा। मैंने किसी को नीचा दिखाने के लिए ऐसा नहीं किया है। (फोटो: Twitter/ANI)

नामांकन दाखिल करने से पहले थरूर ने राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि भी दी। (फोटो: Twitter/ANI)

अशोक गहलोत के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय ने कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है। (फोटो: Twitter/ANI)